Bigg Boss 19 Nominated Contestants: जैसे-जैसे 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के ग्रैंड फिनाले का दिन पास आ रहा है, वैसे-वैसे इसका क्रेज ऑडियंस के बीच सातवें आसमा पर है. शो अब अब फिनाले से सिर्फ दो हफ्ते (Bigg Boss 19 Grand Finale) दूर है. ऐसे में विनर कौन होगा इसे लेकर एक्साइटमेंट हाई लेवल पर है. हाल ही में, घर की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट मानी जाने वाली कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) के बाहर होने के बाद अब इस हफ्ते की नॉमिनेशन लिस्ट सामने आ चुकी है, जो फैंस के लिए किसी शॉकिंग ट्विस्ट से कम नहीं है.
Bigg Boss 19 में तीसरी बार रिपीट हुई ये चीज
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के घर से जो ताजा खबर आई है, वह सच में चौंकाने वाली है. दरअसल, BiggBoss_News123 ने इस हफ्ते घर से बेघर होने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट शेयर की है, जो बेहद चौंकाने वाली तो है, लेकिन इसे देखकर कई यूजर्स भड़क उठे हैं. BiggBoss_News123 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते एक-दो नहीं बल्कि घर के सभी कंटेस्टेंट के सिर पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी हुई है. हैरानी की बात तो यह है कि, बिग बॉस 19 के घर में ऐसा तीसरी बार हुआ है, जब पूरे घर को एक साथ नॉमिनेट कर दिया गया है और इसी बात को लेकर यूजर्स भड़क उठे हैं और कह रहे हैं नॉमिनेशन है या मजाक चल रहा है?
?Nominated Contestants For This Week :
Also Read?#GauravKhanna
?#ShehbazBadesha
?#PranitMore
?#FarrhanaBhatt
?#ShehbazBadesha
?#AshnoorKaur
?#MaltiChahar
?#TanyaMittal
?#AmaalMallik?So #ShehbazBadesha Evict??#BiggBoss19 #BB19 #BiggBoss19OnJioHotstar #BiggBoss
— BiggBoss_News123 (@king123_bb211) November 23, 2025
इस हफ्ते कौन होगा घर से बेघर?
नॉमिनेशन की लिस्ट में गौरव खन्ना, शहबाज बदेशा, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, अशनूर कौर, मालती चाहर, तान्या मित्तल और अरमान मलिक जैसे कंटेस्टेंट्स के नाम शामिल हैं. इसका सीधा मतलब है कि, इस बार कौन बाहर होगा इसका अंदाजा लगाना लगभग नामुमकिन है. बिग बॉस ने फिनाले से ठीक पहले यह चाल चलकर TRP का गेम पूरी तरह से पलट दिया है.
घर में अब कौन-कौन से खिलाड़ी बचे हैं?
गौरतलब है कि, बीते दिनों कुनिका सदानंद के शो से बाहर होने के बाद अब घर में सिर्फ 9 खिलाड़ी बचे हैं. इसमें फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, अशनूर कौर, तान्या मित्तल, अरमान मलिक, प्रणित मोरे, शहबाज बदेशा और मालती चाहर शामिल हैं. बता दें कि, मृदुल तिवारी, नीलम गिरी, अभिषेक बजाज, नतालिया जानोसजेक, नगमा मिराजकर, आवेज दरबार, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा और बसीर अली जैसे कंटेस्टेंट्स बाहर हो चुके हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates