Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bigg Boss 19: मीडिया राउंड में रिपोर्टर ने पूछा कौन सा सवाल कि Gaurav Khanna की आंखों में छलक पड़े आंसू? बोले- 'मेरी इच्छा है कि...'

Bigg Boss 19 के ग्रैंड फिनाले का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. ऐसे में अब फिनाले वीक में मीडिया राउंड हुआ, जिसमें रिपोर्टर ने गौरव खन्ना से कुछ ऐसा सवाल पूछ लिया कि एक्टर की आंखों में आंसू छलक पड़े.

By: Sadhna Mishra  |  Published: December 1, 2025 9:02 PM IST

Bigg Boss 19: मीडिया राउंड में रिपोर्टर ने पूछा कौन सा सवाल कि Gaurav Khanna की आंखों में छलक पड़े आंसू? बोले- 'मेरी इच्छा है कि...'

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का घर अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और फिनाले के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है. हालांकि, ग्रैंड फिनाले (Bigg Boss 19 Grand Finale) से पहले मीडिया राउंड ने घर का माहौल गरमा दिया है. इस राउंड में कंटेस्टेंट्स गौरव खन्ना (Gaurav Khanna), तान्या मित्तल (Tanya Mittal) और फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) को पत्रकारों के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा. लेकिन इस दौरान सबसे बड़ा इमोशनल ड्रामा तब हुआ, जब मीडिया के सवाल ने सबके चहेते गौरव खन्ना को रुला दिया.

'क्या आपने सहानुभूति के लिए पूछा था सवाल?'

दरअसल, मीडिया राउंड के दौरान एक रिपोर्टर ने गौरव (Gaurav Khanna) से उनकी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ा बेहद निजी सवाल पूछा. रिपोर्टर गौरव से सवाल करते हुए कहा, 'जब आपकी पत्नी आकांक्षा बच्चे नहीं चाहती हैं, तो आपने एस्ट्रोलॉजर से यह सवाल क्यों पूछा कि, क्या आपकी किस्मत में पापा बनना लिखा है या नहीं? क्या यह सवाल सिर्फ पब्लिक की सहानुभूति बटोरने के लिए था?'

अपनी इस इच्छा को Gaurav Khanna ने दिल में दबाया

रिपोर्टर का यह तीखा सवाल सुनते ही गौरव खन्ना पूरी तरह इमोशनल हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए. लेकिन इस दौरन घर के बाकी कंटेस्टेंट्स ने तुरंत गौरव का बचाव किया और कहा कि, वह कभी ऐस चीज को सहानुभूति के लिए इस्तेमाल नहीं करेगा. वहीं गौरव ने भी इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, उन्होंने लोगों की सहानुभूति के लिए ऐसा बिल्कुल भी नहीं किया था. उनकी इच्छा है कि, वह भी पापा बनें. उनके भी बच्चें हो, लेकिन अपनी पत्नी आकांक्षा से वह बहुत प्यार करते हैं इसलिए उन्होंने अपने पिता बनने की इच्छा को अपने दिल के अंदर ही दबा दिया.

मिड-वीक एविक्शन का खतरा!

इन इमोशनल पलों के बीच घर में मिड-वीक एविक्शन का साया भी मंडरा रहा है. फिलहाल 'बिग बॉस 19' के घर में 6 कंटेस्टेंट्स बचे हैं, जिसमें गौरव खन्ना, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, मालती चाहर, प्रणित मोरे और तान्या मित्तल का नाम शामिल है. हालांकि, खबरों की मानें तो गौरव खन्ना पहले ही फिनाले वीक में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं.