बिग बॉस 19 की शुरुआत से ही कंटेस्टेंट गौरव खन्ना अपनी शांत और कैलकुलेटिव 'माइंड गेमर' पर्सनैलिटी के कारण चर्चा में रहे हैं. इस सीजन में उन्हें वो इसी व्यवहार के लिए फैंस का पसंदीदा बन गए हैं. हालांकि, घर के बाकी कंटेस्टेंट्स को उनके इस बर्ताव से अक्सर दिक्कत होती रही है. फिनाले वीक में एंट्री के बावजूद, गौरव की पर्सनैलिटी में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया, लेकिन आखिरी वीकेंड का वार के बाद, अब फिनाले वीक की शुरुआत में ही वह घर के सदस्यों से ड्यूटी और खाने को लेकर जोरदार तरीके से झगड़ा करते आ रहे हैं.
तान्या मित्तल से तीखी बहस
हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में गौरव खन्ना और तान्या मित्तल के बीच ड्यूटी को लेकर बहस होती दिखी है. गौरव खन्ना तान्या से घर की ड्यूटी के बारे में बात करते हैं. तान्या गौरव के कैप्टेंसी में कोई भी काम करने से मना कर देती हैं. जिसके बाद गौरव गुस्सा होकर तेज आवाज में तान्या को बोलने लगते हैं. इसपर तान्या मित्तल कहती हैं कि आराम से बात करिए, गौरव खन्ना कहते हैं कि "मैं ऐसे ही बात करूंगा. तुम्हें जाना है तो जाओ यहां से." उनके इस गुस्से वाले अंदाज़ को देखकर दर्शकों को हैरानी हुई.
View this post on Instagram
फरहाना भट्ट के साथ खाने पर बड़ा बवाल
इसके अलावा, बिग बॉस तक की रिपोर्ट के अनुसार, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट के बीच डिनर को लेकर भी बड़ा बवाल देखने को मिला है. फरहाना भट्ट, गौरव से ताजी दाल और सब्जी बनाने के लिए कहती हैं. इस पर गौरव उन्हें याद दिलाते हैं कि रसोई में बची हुई दाल को पहले खत्म करना चाहिए क्योंकि पिछली बार बहुत सारा खाना बर्बाद हुआ था, जिसे उन्हें फेंकना पड़ा था. जिसपर फरहाना कहती हैं कि वे बार-बार अंडा नहीं खा सकती और वह दाल नहीं खाती हैं. फरहाना को जवाब देते हुए गौरव ने कहा, "इस बारे में मैं कुछ नहीं कर नहीं सकता. आपको यहां डिमांड नहीं करनी चाहिए. हम रेस्टोरेंट में नहीं हैं." ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates