Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bigg Boss 19: फिनाले में Tanya Mittal और Farrhana का होगा इतना बुरा हाल, Gaurav Khanna ने की भविष्यवाणी

Bigg Boss 19 Gaurav Khanna Prediction for Tanya Mittal Farrhana Bhat: बिग बॉस 19 के मीडिया राउंड में तान्या मित्तल और फरहाना को लेकर गौरव खन्ना ने एक भविष्यवाणी कर दी है. इस भविष्यवाणी के बारे में जानकर आपको सदमा लग जाएगा.

By: Shivani Duksh  |  Published: December 1, 2025 10:47 PM IST

Bigg Boss 19: फिनाले में Tanya Mittal और Farrhana का होगा इतना बुरा हाल, Gaurav Khanna ने की भविष्यवाणी

बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का फिनाले सिर पर आ चुका है. जल्द ही बिग बॉस 19 को उनका विनर मिलने वाला है. ऐसे में बिग बॉस 19 के घर में हाल ही में एक मीडिया राउंड का आयोजन किया गया था. बिग बॉस 19 के मीडिया राउंड में पांचों फाइनलिस्ट गौरव खन्ना (Gaurav Khanna), प्रणीत मोरे, अमाल मलिक, फरहाना और तान्या मित्तल (Tanya Mittal) सबके सवालों के जवाब देने पहुंचे थे. इस दौरान बिग बॉस ने बॉलीवुड लाइफ को भी पांचों फाइनलिस्ट से बात करने का मौका दिया. जब पांचों फाइनलिस्ट से पूछा गया कि मीडिया राउंड में ग्रिल होकर उनको कैसा लग रहा है. इसके जवाब में अमाल ने कहा कि उनको रोस्ट होने में बहुत मजा आ रहा है. वहीं गौरव ने भी दावा किया कि वो पहले से ही इस सब के लिए तैयार थे.

क्या ओवरकॉन्फिडेंट हो चुके हैं गौरव खन्ना?

बॉलीवुड लाइफ ने गौरव खन्ना ने पूछा, 'बिग बॉस के घर में उनको टीवी स्टार बोलकर खूब चिढ़ाया गया है. तान्या मित्तल अपने आगे किसी को कुछ नहीं समझतीं. फरहाना तो ये तक बोलती हैं कि उनको टीवी के बारे में कुछ नहीं पता. फरहाना को देखकर लगता है कि वो नहीं जानतीं कि टीवी किस चिड़िया का नाम है. एक एक हफ्ते में फिनाले है. ऐसे में फिनाले में इन दोनों को कौन गौरव को हराने वाली है?' ये बात सुनते ही फरहाना भड़क गईं. फरहाना ने एक बार फिर से खुद को सह साबित करने की कोशिश की कि वो क्यों टीवी नहीं देख पाती हैं और क्यों उनको टीवी सितारों के बारे में नहीं पता. वहीं सवाल का जवाब देते हुए गौरव खन्ना ने दावा किया कि फरहाना और तान्या मित्तल तो क्या... किसी भी फाइनलिस्ट में इतना दम नहीं है कि वो उनको हरा सके. बिग बॉस 19 की ट्रॉफी तो उनके हाथ में ही जाएगी.

राम का सहारा लेकर बुरा फंसी तान्या मित्तल

इस दौरान गौरव खन्ना क चेहरे का कॉन्फिडेंस देखने लायक था. वहीं ये जवाब सुनकर तान्या मित्तल के मुंह बन गए. वहीं तान्या मित्तल बार बार भगवान राम का नाम लेकर फुटेज खाने की कोशिश कर रही थीं. वो हर जर्नलिस्ट से बात करने से पहले जय श्री राम बोल रही थीं. मीडिया ने जब उनक टोका तो वो खुद को स्प्रिचुअल बताने लगीं. मना करने पर भी वो बार बार जय श्री राम बोल रही थीं. मीडिया को लोगों ने भी ऐसे में तान्या की मजाक बनाने में कसर नहीं छोड़ी. इसी बीच एक सवाल का जवाब देते हुए वो भगवान राम को ही भूल गईं. जब बॉलीवुड लाइफ ने तान्या मित्तल से राम का नाम भूलते की वजह पूछी तो वो घबरा गईं. पूछा जाने पर तान्या मित्तल के पास कोई जवाब नहीं था कि वो भगवान राम का नाम बिग बॉस में क्यों ला रही हैं.