Bigg Boss 19 Grand Finale Live: गौरव खन्ना या फरहाना भट्ट... कौन होगा बिग बॉस 19 का विनर? कुछ देर में होगा ऐलान

Bigg Boss 19 Grand Finale Live: 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले का इंतजार खत्म होने वाला है. बिग बॉस के टाॅप-5 कंटेस्टेंट में से कौन विनर होगा ये जानने के लिए पूरा देश बेताब है. आखिर कौन बिग बॉस 19 की ट्राॅफी अपने नाम करेगा?

By: Shreya Pandey  |  Published: December 7, 2025 11:28 PM IST

Bigg Boss 19 Grand Finale Live: गौरव खन्ना या फरहाना भट्ट... कौन होगा बिग बॉस 19 का विनर? कुछ देर में होगा ऐलान

Bigg Boss 19 Grand Finale Live: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले का इंतजार खत्म होने वाला है और कुछ ही घंटों में इसका एपिसोड आएगा. पूरा देश यह जानने को बेताब है कि इस सीजन का ताज किसके सिर सजेगा. फिनाले की दौड़ में तीन मजबूत दावेदार हैं, जिसमें टीवी एक्टर गौरव खन्ना, सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक, और एक्ट्रेस फरहाना भट्ट. इसके अलावा सोशल मीडिया इंफ्लूएसर तान्या मित्तल और कॉमेडियन प्रणीत मोरे भी शामिल हैं. ऑनलाइन वोटिंग ट्रेंड्स के अनुसार, मुकाबला बेहद कड़ा है. फरहाना भट्ट को उनके फैंस सोशल मीडिया पर जोरदार समर्थन दे रहे हैं, जिससे वह शुरुआती वोटिंग ट्रेंड्स में आगे दिखाई दे रही हैं. उनके फैंस का मानना है कि उन्हें अपनी मुश्किल यात्रा के लिए ट्रॉफी जीतनी चाहिए.

वहीं, गौरव खन्ना के सपोर्ट में पूर्व कंटेस्टेंट मृदुल और कई सेलेब्रिटीज आ गए हैं, जिन्होंने फैंस से उन्हें वोट करने की अपील की है. मृदुल ने गौरव को "अच्छा इंसान" बताते हुए समर्थन मांगा है. अमाल मलिक भी अपनी मजबूत फैन फॉलोइंग के कारण रेस में बने हुए हैं. वोटिंग लाइन्स आज, 7 दिसंबर को सुबह 10 बजे तक हैं. आप अब भी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को अपना वोट दे सकते हैं. कुछ ही पलों में बिग बॉस 19 के विनर का नाम घोषित होगा. यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि जनता ने किसे सबसे ज्यादा प्यार दिया है और कौन अपने घर ट्रॉफी लेकर जाता है.

TRENDING NOW

Live Blog

Dec 7th 2025

  • 11:28 pm

    बिग बॉस 19 को मिले टॉप 2

    बिग बॉस 19 में प्रणित मोरे आउट हो गए हैं. प्रणित टॉप 2 में जगह नहीं बना पाए हैं और अब शो में फरहाना भट्ट गौरव खन्ना बचे हैं. वह इस सीजन के दो फाइनलिस्ट हैं.

  • 11:11 pm

    ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रोए सलमान खान

    ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने धर्मेंद्र को याद कर खूब रोए हैं. शो में धर्मेंद्र का एक क्लिप चलाया गया, जिसमें धर्मेंद्र बिग बॉस में दिखे. इस मौके पर सलमान के साथ साथ बाकी कंटेस्टेंट्स भी इमोशनल हो गए.

  • 11:08 pm

    तान्या मित्तल हुआ शो से बाहर

    अमाल मलिक के बाद बिग बॉस 19 के घर से तान्या मित्तल आउट हो गया है. तान्या टॉप 3 में जगह नहीं बना पाई है. तान्या ने बाहर आकर सलमान खान के साथ खूब सारी मस्ती की. 

  • 10:53 pm

    अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन ने एंट्री ली

    बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन ने एंट्री ली. इस दौरान कार्तिक और अनन्या ने टॉप 4 कंटेस्टेंट के साथ गेम भी खेली. चारों कंटेस्टेंट्स ने बताया कि वह यहां पर क्या छोड़ना चाहते हैं.

  • 10:25 pm

    सलमान खान के साथ पवन सिंह ने किया अमाल मलिक के इविक्शन का ऐलान

    बिग बॉस 19 में अमाल मलिक का इविक्शन हो गया है. अमाल टॉप 4 में अपनी जगह नहीं बनाई है. शो में पवन सिंह ने एंट्री ली और फिर उन्होंने घरवालों को एक टास्क दिया. इस टास्क में फाइनलिस्ट के घरवालों को पोस्टर बनाना था. इस दौरान अमाल मलिक का पोस्टर पूरा नहीं हुआ.

Load more