Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bigg Boss 19: ग्रैंड फिनाले से पहले मेकर्स ने गलती से Leak किए असली Top 5, मिड वीक में बाहर होगा ये कंटेस्टेंट!

Bigg Boss 19 Grand Finale Promo: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें ग्रैंड फिनाले की झलक दिखाई गई है. प्रोमो में शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के नाम लीक हो गए हैं.

By: Kavita  |  Published: December 1, 2025 2:13 PM IST

Bigg Boss 19: ग्रैंड फिनाले से पहले मेकर्स ने गलती से Leak किए असली Top 5, मिड वीक में बाहर होगा ये कंटेस्टेंट!

Bigg Boss 19 Promo: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले का काउंट डाउन शुरू हो गया है. ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को ऑन एयर होना है और फैंस को अपने टॉप 6 कंटेस्टेंट्स भी मिल गए हैं, जिसमें से एक कंटेस्टेंट मिड वीक इविक्शन में बाहर हो जाएगा. शो के ग्रैंड फिनाले को लेकर बहुत सारे अपडेट आए हैं लेकिन अब मेकर्स ने शो का पहला प्रोमो जारी कर दिया है. इस प्रोमो के जरिए मेकर्स ने गलती से शो के फाइनलिस्ट यानी टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील कर दिए हैं और इस बात का खुलासा भी हो गया है कि फिनाले से चंद दिन पहले कौन सा कंटेस्टेंट शो से बाहर होने वाला है. आइए आपको बताते हैं.

लीक हो गए टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के नाम

बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें ग्रैंड फिनाले की झलक दिखाई गई है. इस प्रोमो में सलमान खान के साथ बाकी टॉप पांच कंटेस्टेंट्स डांस करते दिख रहे हैं. प्रोमो में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और प्रणित मोरे की झलक साफ दिखाई गई है. गौरव स्टेज पर डांस करते दिख रहे हैं, तो अमाल अपनी सिंगिंग का जादू दिखा रहे हैं. इतना ही नहीं, गौरव और प्रणित का भी शानदार परफॉर्मेंस होगा और तान्या मित्तल का जलवा भी प्रोमो में दिख रहा है. इन पांच कंटेस्टेंट्स को ही बार बार ग्रैंड फिनाले के प्रोमो में दिखाया जा रहा है और इसी वजह से अंदाजा लगाया जा रहा है कि बिग बॉस 19 के टॉप 5 यही कंटेस्टेंट्स होने वाले हैं. मेकर्स पहले ही टॉप 5 के फिक्स कर चुके हैं. फैंस का मानना है कि गौरव खन्ना, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और प्रणित मोरे ही टॉप 5 कंटेस्टेंट्स होंगे.

देखें प्रोमो

क्या मालती चाहर होंगी बाहर?

बिग बॉस 19 में मिड वीक इविक्शन होने वाला है और टॉप 6 कंटेस्टेंट्स को लेकर वोटिंग लाइन्स भी खुल गई है जो मंगलवार को बंद होगी. हालांकि, माना जा रहा है कि मेकर्स पहले ही तय कर चुके हैं कि किस कंटेस्टेंट को बाहर करना है. मालती चाहर को ग्रैंड फिनाले के प्रोमो में जगह नहीं दी गई है और इस वजह से ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि मालती चाहर शो से मिड वीक में बाहर हो जाएंगी. मेकर्स ये सब कुछ पहले ही प्लान करके बैठे हैं. बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो पर फैंस लगातार इसी से जुड़े कमेंट्स भी कर रहे हैं.