Kamya Panjabi Scolded Ashnoor Kaur: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 में इन दिनों खूब सारा तमाशा हो रहा है. इस रियलिटी शो का विनर सबके सामने आने वाला है. 7 दिसंबर को शो का ग्रैंड फिनाले होगा और हर किसी को पता चल जाएगा कि शो का असली विनर कौन है, लेकिन इससे पहले बिग बॉस 19 में टिकट टू फिनाले का टास्क हुआ, जिसमें अशनूर कौर और तान्या मित्तल की लड़ाई ने हर किसी का ध्यान खींच लिया. एक टास्क में अशनूर कौर ने तान्या मित्तल पर हाथ उठा दिया. इस वजह से अशनूर कौर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं. ये मामला बढ़ता ही जा रहा है और अब काम्या पंजाबी ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए अशनूर की क्लास लगाई है.
काम्या पंजाबी ने दिखाया अशनूर कौर को आइना
बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल और अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) के ड्रामे ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है. इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर काफी हवा मिल रही है और इसी वजह से लोग लगातार अशनूर कौर के बर्ताव पर अपनी राय दे रहे हैं. हर कोई हैरान है कि अशनूर ने तान्या को किस तरह मारा? अब काम्या पंजाबी (Kamya Panjabi) ने भी इस मुद्दे को उठाया है और अशनूर को आइना दिखाया है. काम्या ने एक्स पर एक पोस्ट किया और लिखा, 'हे भगवान अशनूर अगर यह जानबूझकर किया गया था तो यह बहुत गलत था. पूरे सीजन में अच्छी खेली अपनी क्लास अपनी डिग्निटी इतनी अच्छी तरफ से बनाए रखी कि अब एंड में आके इसकी बिल्कुल ज़रूरत नहीं थी. चलो सही गलत सच झूठ यह सब तो वीकेंड पर क्लियर हो ही जाएगा.' काम्या ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'इतना अच्छा टास्क इतनी जल्दी ऐसे ही ख़त्म कर दिया. क्या अद्भुत सेट अप की बर्बादी है.'
पढ़ें पोस्ट
Oh god Ashnoor if that was intentional then it was so wrong.
Poore season meh achha kheli apna class apni dignity itni achhi taraf se maintain ki ab end meh aake this was so not required.
Chalo sahi galat sach jhooth yeh sab toh weekend par clear ho hi jayega. #BiggBoss19— Kamya Shalabh Dang (@iamkamyapunjabi) November 27, 2025
अशनूर कौर ने तान्या को मारा
बता दें कि टिकट टू फिनाले के लिए मेकर्स की तरफ से घर में शानदार सेटअप लगाया गया और 20 मिनट का टास्क रखा गया, लेकिन घरवालों ने इस टास्क को 5 मिनट में ही निपटा दिया. टास्क के दौरान ही तान्या ने अशनूर पर पानी फेंक दिया था और बदला लेने के चक्कर में ही अशनूर ने अपने कंधे पर रखे फट्टे को तान्या के मार दिया. तब अशनूर ने कहा था कि उन्होंने देखा नहीं. हालांकि, बिग बॉस 19 के मौजूद कंटेस्टेंट्स इस मुद्दे पर तान्या की सपोर्ट में हैं. हर कोई मान रहा है कि तान्या को अशनूर ने जानकर मारा है और अब शो के कंटेस्टेंट के साथ साथ फैंस भी उम्मीद कर रहे हैं कि इस मुद्दे को सलमान खान वीकेंड का वार में उठाएंगे.
Subscribe Now
Enroll for our free updates