सलमान खान (Salman Khan) के जानेमाने रिएलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में इस समय जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है. माना जा रहा है कि फिनाले से पहले हर कंटेस्टेंट अपना दमखम दिखाने में जुटा हुआ है. इन सितारों को पता है कि अगर इन्होंने गेम पर ध्यान नहीं दिया तो जल्द ही उनको भी शो से बाहर कर दिया जाएगा. इसी बीच बिग बॉस 19 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 19 के घर से एक और कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. यहां हम बात कर रहे हैं बिग बॉस 19 के घर की राजमाता कुनिका सदानंद की जो कि सलमान खान के शो से बाहर हो चुकी हैं.
बिग बॉस 19 की जान हैं कुनिका सदानंद
मेकर्स इस वीकेंड के वार में कुनिका सदानंद को एलिमिनेट करने वाले हैं. इस खबर ने कुनिका सदानंद के फैंस को सदमा दे दिया है. फैंस को उम्मीद थी कि कुनिका सदानंद बिग बॉस 19 के फिनाले तक टिकने वाली हैं. अब ये तो हर कोई जानता है कि कुनिका सदानंद जब भी जबान खोलती हैं विवाद हो जाता है. बिग बॉस 19 के घर में कुनिका सदानंद अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं.
कुनिका सदानंद के फैंस को लगा सदमा
कुनिका सदानंद के बिग बॉस 19 से जाे की खबर सुनते ही फैंस को सदमा लग गया है. फैंस दावा कर रहे हैं कि कुनिका सदानंद के जाने के बाद बिग बॉस 19 का गेम तबाह हो जाएगा. सीनियर प्लेयर होने के नाते कुनिका सदानंद ने बिग बॉस 19 को अच्छे से संभाल रखा था. कई बार कुनिका सदानंद को बिग बॉस के घर में बवाल मचाते हुए देख गया है. इस चक्कर में कुनिका सदानंद तो सलमान खानकी डांट भी खा चुकी हैं. सलमान खान के मना करने के बाद भी कुनिका सदानंद ने अपने तेनर नहीं बदले. कुनिका सदानंद का यही अंदाज फैंस को खूब पसंद आता था. ऐसे में कुनिका सदानंद का जाना फैंस पचा नहीं पा रहे हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates