Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद ने शो से बाहर आते ही उठाया Winner के नाम से पर्दा, शहबाज के लिए बोलीं, 'वो प्रेशर में...'

Bigg Boss 19 Kunickaa Sadanand On Winner Name: कुनिका सदानंद शो से बाहर आ गई हैं. बिग बॉस 19 का विनर कौन होगा? इस सवाल का जवाब कुनिका ने शो से बाहर आकर दिया है.

By: Kavita  |  Published: November 25, 2025 4:26 PM IST

Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद ने शो से बाहर आते ही उठाया Winner के नाम से पर्दा, शहबाज के लिए बोलीं, 'वो प्रेशर में...'

Bigg Boss 19 Kunickaa Sadanand On Winner Name: रियलिटी शो बिग बॉस 19 से कुनिका सदानंद बाहर आ चुकी हैं. बीते वीकेंड का वार में कुनिका सदानंद का इविक्शन हुआ, जो हर किसी के लिए शॉकिंग था. कुनिका शो की मजबूत कंटेस्टेंट रही हैं. इसी वजह से हर कोई मान रहा था कि वह ग्रैंड फिनाले तक जरूर जाएंगी. बड़ी संख्या में लोगों ने कुनिका को टॉप 5 में देखना शुरू कर दिया था, लेकिन कुनिका का गेम खत्म हो गया है और शो से बाहर आने के बाद कुनिका ने विनर की बात की है. उन्होंने उस कंटेस्टेंट का नाम बताया है, जो शो का विनर बन सकता है.

कुनिका सदानंद गौरव खन्ना के लिए कही बात

कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) से बाहर आकर टेलीचक्कर से खास बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने हर कंटेस्टेंट की बात की. उन्होंने कहा, 'गेम में बसीर ने अपना 100 प्रतिशत दिया है, लेकिन एक समय के बाद उनका गेम खत्म हो गया था. वो और नेहल काफी करीब आ गए थे और फिर वह गेम में एक्टिव नहीं रहे थे. मृदुल की बात करें तो गौरव ने उन्हें ओवर शैडो कर दिया है. एक समय पर ऐसा हो गया था कि गौरव से पूछे बिना मृदुल कुछ नहीं करते थे. वह हिलता भी गौरव से पूछकर ही था.'

कुनिका सदानंद ने शहबाज बदेशा की तारीफ की

इसके आगे कुनिका ने कहा कि शो में मृदुल और शहबाज बदेशा के कॉन्ट्रीब्यूशन को कंपेयर नहीं किया जा सकता. शहबाज जब शो में आए थे तब वह अपने साथ हंसी-मजाक और बहुत सारी नई चीजें लेकर आए थे. शहबाज के ऊपर हमेशा प्रेशर रहा है क्योंकि उनकी बहन शहनाज भी बिग बॉस से ही बनी है. कुनिका शहबाज को फिल्मों में देखना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं शहबाज फिल्मों में आए. मैं उन्हें कॉमेडी रोल्स में देखना चाहती हूं. इस बातचीत में कुनिका से यह भी पूछा गया कि वह शो में किसे विनर बनते देखना चाहती हैं? इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि वह फरहाना भट्ट को शो की विनर बनते देखना चाहती हैं.

इस कंटेस्टेंट को विनर बनते देखना चाहती हैं कुनिका सदानंद

बता दें कि बिग बॉस 19 का गेम अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है. शो में टिकट टू फिनाले पेश हो गया है और अब कंटेस्टेंट के बीच फिनाले में पहुंचने के लिए रेस होगी. इस रेस में कौन जीतेगा? ये जानने वाली है. बॉलीवुड और टीवी जगत की तमाम खबरों के जानने के लिए बने रहे बॉलीवुडलाइफ के साथ