स्मृति ईरानी (Smriti Irani) और एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) में इस समय टीवी अदाकारा बरखा बिष्ट ने हंगामा मचा रखा है. नॉयना बनकर बरखा दत्त मिहिर पर जमकर डोरे डाल रही हैं. हाल ये हो चुका है कि अब तो नॉयना ने मिहिर पर खुलेआम प्रपोज तक कर डाला है. नॉयना की वजह से तुलसी की जिंदगी नर्क बन चुकी है. अब टीवी की ये नॉयना बिग बॉस 19 के सितारों का जीना हराम करने आने वाली है. जल्द ही तुलसी की ये सौतन सलमान खान (Salman Khan) के रिएलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में नजर आने वाली है. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि इस बात का सबूत बिग बॉस 19 का लेटेस्ट वीडियो है. हाल ही में बरखा बिष्ट को बिग बॉस 19 के सेट पर देख गया है.
बरखा बिष्ट ने दिए बेटी के साथ पोज
बरखा बिष्ट बिग बॉस 19 के घर में अपनी बेटी के साथ पहुंची थीं. इस दौरान बरखा बिष्ट ने मीडिया के आगे जमकर पोज दिए. बिग बॉस 19 के घर में बरखा बिष्ट लाइट ग्रीन कलर की साड़ी पहनकर पहुंची थीं. बरखा बिष्ट का मूड बिग बॉस के सेट पर काफी अच्छा नजर आया. ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि बरखा बिष्ट ने सलमान खान के साथ वीकेंड के वार में खूब मस्ती की है.
TRENDING NOW
View this post on Instagram
बरखा बिष्ट के फैंस मना रहे हैं इस बात का जश्न
बता दें कि बरखा बिष्ट के बिग बॉस के आने की खबर ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है. फैंस जानने की कोशिश कर रहे हैं कि बरखा बिष्ट आखिर बिग बॉस में किसे सपोर्ट कर रही हैं. पहली बार बिग बॉस के घर में बरखा बिष्ट की एंट्री हुई है. यही वजह है जो बरखा बिष्ट को बिग बॉस में देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं. वह बात अलग है कि बरखा बिष्ट इन दिनों काफी व्यस्त चल रही हैं. बरखा बिष्ट इन दिनों सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी की शूटिंग में व्यस्त हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates