Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source
Live

Bigg Boss 19 Live Update: अमाल मलिक के लिए शहनाज गिल ने मांगे वोट, प्रोमो में दिखी टॉप 5 की झलक

Bigg Boss 19 Live Update: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 में नया ड्रामा होगा. फिनाले वीक शुरू हो गया है और अब घर में मीडिया के लोग आएंगे. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या क्या होने वाला है.

By: Kavita  |  Published: December 1, 2025 8:17 PM IST

Bigg Boss 19 Live Update: अमाल मलिक के लिए शहनाज गिल ने मांगे वोट, प्रोमो में दिखी टॉप 5 की झलक

Bigg Boss 19 Live Update: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. शो का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होने वाला है और अब तक घरवालों को अपने टॉप 6 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं. बीते वीकेंड का वार में ही अशनूर कौर और शहबाज बदेशा का इविक्शन हुआ. अशनूर घर में मारपीट करने की वजह से बाहर हो गईं और अब शो में गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, प्रणित मोरे और मालती चाहर बचे हैं और अब इनमें भी किसी एक का इविक्श हो जाएगा. इससे पहले 1 दिसंबर यानी सोमवार को शो में क्या क्या होने वाला है?

ये चीज हम आपको बताएंगे लेकिन उसके साथ ही फिनाले वीक में क्या क्या होने वाला है? इस चीज का अपडेट भी आपको लाइव में बताया जाएगा. शो को जल्द ही टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल जाएंगे.

Live Blog

Dec 1st 2025

  • 8:17 pm

    Bigg Boss 19: फिनाले काउंटडाउन के बीच गौरव खन्ना का गिरा रैंकिंग चार्म, इस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी

    'बिग बॉस 19' का काउंटडाउन शुरू होते ही खेल ने और भी दिलचस्प मोड़ ले लिया है. इसी बीच 14वें हफ्ते की पॉपुलैरिटी रैकिंग लिस्ट सामने आ गई है, जिसमें गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी चार्म गिरता नजर आया और फरहाना भट्ट ने हाथ पहली पोजिशन लगी है. बता दें कि, गौरव दूसरे नंबर पर आ गए हैं.

  • 7:30 pm

    Bigg Boss 19: 6 नहीं टॉप 5 के साथ होगा शो का फिनाले! इस हफ्ते भी कटेगा किसी एक का पत्ता?

    Bigg Boss 19 के घर में जहां एक तरफ डबल एविक्शन ने माहौल गरम कर दिया है, वहीं अब दर्शकों के मन में ये सवाल भी चल रहा है कि, क्या 7 दिसबंर को होने वाले फिनाले से पहले एक कंटेस्टेंट का पत्ता कटेगा? दरअसल, सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, इस बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले 6 नहीं, बल्कि टॉप 5 फाइनलिस्ट के साथ हो सकता है.

  • 6:51 pm

    Bigg Boss 19: ग्रैंड फिनाले में शामिल होंगी अशनूर कौर

    'बिग बॉस 19' के घर से बाहर आने के बाद अशनूर कौर ने पहला इंस्टाग्राम लाइव किया, जिसमें कई लोगों ने उनसे सवाल किया कि, क्या वह फिनाले एपिसोड का हिस्सा बनेंगी या नहीं. इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि, वह जरूर शो के फिनाले में शामिल होंगी.

  • 6:09 pm

    मीडिया के सवाल सुन रो पड़े गौरव खन्ना, कहा- मैंने कभी भी यूज नहीं किया

    'बिग बॉस 19' में मीडिया राउंड हुआ. इस दौरान घरवालों के मीडिया के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा. वहीं एक समय ऐसा भी आया जब मीडिया के सवाल सुनकर गौरव खन्ना के आंखों से आंसू निकल गए. दरअसल, एक रिपोर्टर ने गौरव से उनकी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ा सवाल पूछा था.

  • 4:59 pm

    सामने आया ग्रैंड फिनाले का नया प्रोमो, दिखी इस हसीना की झलक

    'बिग बॉस 19' के लिए 7 दिसंबर की रात खास होने के साथ-साथ सबसे ग्रैंड भी होने वाली है. दरअसल, यही वो रात है, जब बिग बॉस को अपने इस सीजन का विनर मिलेगा. वहीं इस बीच ग्रैंड फिनाले का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें गौरव खन्ना के साथ मालती चाहर की भी झलक देखने को मिल रही है.

Load more