Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bigg Boss 19 Live Update: टिकट की फिनाले उड़ा ले गई ये कंटेस्टेंट्स, गुस्से में पागल होकर फरहाना ने की घर में तोड़फोड़

Bigg Boss 19 Live Update: रियलिटी शो बिग बॉस 19 अपने फिनाले की ओर पहुंच गया है. अब शो में आने वाले दिन में ढेर सारा ड्रामा होने वाला है. आइए आपको लाइव अपडेट में पल पल की खबर देते हैं.

By: Kavita  |  Published: November 25, 2025 3:31 PM IST

Bigg Boss 19 Live Update: टिकट की फिनाले उड़ा ले गई ये कंटेस्टेंट्स, गुस्से में पागल होकर फरहाना ने की घर में तोड़फोड़

Bigg Boss 19 Update Live: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले काफी पास आ गया है. 7 दिसंबर को शो का फिनाले होने वाला है और इसी वजह से अब गेम का असली मजा आ रहा है. घर में 8 कंटेस्टेंट्स हैं और इन्हीं के बीच अब ट्रॉफी की लड़ाई होने वाली है, लेकिन इससे पहले घर में टिकट टू फिनाले की लड़ाई देखने के लिए मिलेगी. अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होने वाला है? आइए आपको बताते हैं.

Live Blog

Nov 25th 2025

  • 3:31 pm

    खतरों के खिलाड़ी में जाएंगी तान्या मित्तल

    खतरों के खिलाड़ी के अपकमिंग सीजन में एंट्री लेने की प्लानिंग तान्या मित्तल बना रही हैं. तान्या शो में शहबाज और अमाल से बोलती दिखीं कि वह इस शो में जाएंगी.

  • 11:59 am

    फैंस ने इस कंटेस्टेंट को किया विनर की रेस से बाहर

    बिग बॉस 19 में फिनाले से पहले ही फैंस ने एक कंटेस्टेंट को ट्रॉफी की रेस से बाहर कर दिया. फैंस प्रणित मोरे को विनर नहीं देखते हैं.

  • 11:41 am

    फिनाले की रेस से बाहर हुए ये कंटेस्टेंट्स

    बिग बॉस 19 में टिकट टू फिनाले की रेस चल रही है और इस रेस में तीन कंटेस्टेंट्स बाहर हो गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तान्या मित्तल, शहबाज बदेशा और मालती चाहर बाहर हो गए हैं.

  • 10:46 am

    फरहाना भट्ट के पीछे पड़े ट्रोलर्स

    फरहाना भट्ट को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. फरहाना शो में कई बार चिल्ला चिल्लाकर हंगामा खड़ा कर चुकी हैं. लोगों का कहना है कि क्या वह ऐसे ही टॉप 2 में पहुंचेंगी.

  • 10:21 am

    इस कंटेस्टेंट ने जीती टिकट टू फिनाले

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अशनूर कौर ने टिकट टू फिनाले जीत ली है. अशनूर शो की पहली कंटेस्टेंट बनी हैं, जो ट्रॉफी पाने की पक्की दावेदार हैं. 

Load more