Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bigg Boss 19 Live Update: वोटिंग ट्रेंड में आगे निकला ये दमदार कंटेस्टेंट, फरहाना भट्ट की हुई हालत खस्ता

Bigg Boss 19 Live Update: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 में बवाल होगा. ग्रैंड फिनाले से पहले टिकट टू फिनाले का ऐलान हुआ. आइए आपको बताते हैं कि किस कंटेस्टेंट को फिनाले में एंट्री मिल सकती है.

By: Kavita  |  Published: November 26, 2025 10:41 PM IST

Bigg Boss 19 Live Update: वोटिंग ट्रेंड में आगे निकला ये दमदार कंटेस्टेंट, फरहाना भट्ट की हुई हालत खस्ता

Bigg Boss 19 Live Update: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले का काउंट डाउन शुरू हो गया है. महज 10 दिन बाद इस शो को अपना असली विनर मिल जाएगी और इसी वजह से फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को शो जीताने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं. शो में टिकट टू फिनाले शुरू हो गया है और अब देखना होगा कि कुल 8 कंटेस्टेंट्स में से कौन सा एक घरवाला सीधा ग्रैंड फिनाले में अपनी सीट पक्की करता है. इसके अलावा, घर में कौन कौन से बवाल होने वाले हैं? वो हम आपको इस लाइव अपडेट में बताने वाले हैं.

Live Blog

Nov 26th 2025

  • 10:41 pm

    सवालों के घेरे में आया प्रणिति मोरे संग मालती चाहर का बॉन्ड

    'बिग बॉस 19' में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली मालती चाहर अपनी निजी जिंदगी और बढ़ती नजदीकियों को लेकर लगातार चर्चा में हैं. पहले उनका नाम अमाल मलिक से जुड़ा था, वहीं अब प्रणित मोरे संग उनका बॉन्ड सवालों के घेरे में आ गया है.

  • 10:11 pm

    'टिकट-टू-फिनाले' टास्क में मचा जबरदस्त बवाल

    'बिग बॉस 19' अब अपने फिनाले की तरफ बढ़ चुका है. ऐसे में शो में इन दिनों 'टिकट-टू-फिनाले' टास्क शुरू हो चुका है, जिसमें घरवालों के बीच जबरदस्त बवाल देखने को मिल रहा है. इस टास्क के बीच तान्या और अशनूर के बीच जमकर जुबानी जंग हुई.

  • 8:44 pm

    गौरव खन्ना ने फिनाले में पक्की की सीट

    'बिग बॉस 19' अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. ऐसे में शो में एक के बाद एक ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. वहीं अब कंटेस्टेंट्स के बीच टिकट टू फिनाले पाने की रेस लगाई जा रही है. कहा जा रहा है कि, इस टास्क को जीतकर गौरव खन्ना ने फिनाले में अपनी सीट पक्की कर ली है.

  • 6:20 pm

    मृदुल और अभिषेक ने कंटेस्टेंट्स को दी शुभकामनाएं

    'बिग बॉस 19' अब अपने फिनाले की तरफ बढ़ चला है. वहीं, फिनाले वीक शुरू होने से पहले Ex-कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज और मृदुल तिवारी ने 'बिग बॉस 19' के सभी प्रतियोगियों को फिनाले वीक के लिए शुभकामनाएं दी.

  • 5:03 pm

    ग्रैंड फिनाले से पहले हुए Ex कंटेस्टेंट का रीयूनियन

    'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले BB हाउस से बाहर हुए कंटेस्टेंट एक बार फिर साथ नजर आए. ये रीयूनियन मेकर्स और एक बड़े मीडिया पोर्टल की पेड पार्टनशिप के तहत किया गया था.

Load more