Bigg Boss 19: सलमान खान के शो में मालती चाहर और तान्या मित्तल के बीच 36 का आंकड़ा दिख रहा है. मालती ने कई बार तान्या को टारगेट किया है और अब इसी वजह से तान्या भी मालती से पंगा लेने का एक भी मौका नहीं छोड़तीं. मालती और तान्या की अमाल मलिक से खूब बनती हैं. दोनों ही अमाल की गुड बुक्स में रहना चाहती हैं. शो में कई बार देखा गया है कि मालती और अमाल अच्छे दोस्त हैं और इसी वजह से वह अमाल के कपड़े तक पहनने लग गई हैं और इसी चीज का तान्या ने मजाक भी उड़ाया था. अब काम्या पंजाबी ने मालती की खिल्ली उड़ाई है.
अमाल के पीछे पागल हुईं मालती चाहर और तान्या मित्तल
बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के बीते कई एपिसोड्स में देखने के लिए मिला था कि मालती चाहर (Malti Chahar) कई बार अमाल मलिक के स्वेटर पहने हुए दिखी हैं. इस वजह से तान्या मित्तल कई बार जली है. इसी वजह से तान्या ने भी अपना नया ड्रामा घर में दिखाया. तान्या ने मालती के टब से अमाल का क्रीम कलर का स्वेटर निकाल लिया था, जो मालती पहन कर घूम रही थीं. इसके बाद तान्या उस स्वेटर को खुद पहन लेती हैं और जानबूझकर मालती के आसपास भटकती हैं. ये चीज घर में सभी लोग नोटिस करते हैं और तान्या मालती का मजाक उड़ाते हैं. तान्या की ये हरकत देखकर मालती भी भड़क जाती हैं और इसका जवाब देने का फैसला लेती हैं.
TRENDING NOW
काम्या पंजाबी ने मालती का उड़ाया मजाक
अमाल के कपड़ों पर घर में चल रहे ड्रामे पर अब काम्या पंजाबी ने रिएक्ट किया है. उन्होंने मालती चाहर से एक गुजारिश की है. उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, 'प्यारे दीपक चाहर, प्लीज बिग बॉस के घर में अपनी बहन के लिए कुछ गर्म कपड़े भेज दो.'
Dear #DeepakChahar pls send some warm clothes to ur sister in the #BiggBoss house. #BiggBoss19 @ColorsTV
Also Read— Kamya Shalabh Dang (@iamkamyapunjabi) October 31, 2025
लोगों ने लिए जमकर मजे
काम्या के इस पोस्ट पर लोग अपना अपना रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोगों ने इस पर फनी कमेंट्स किए हैं. कई लोग तान्या का मजाक उड़ा रहे हैं, तो कुछ लोग मालती की खिल्ली उड़ा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, 'लेकिन मालती सिर्फ अमल के ही स्वेटर पहनेगी.' इसी तरह दूसरे यूजर ने लिखा है, 'जब से आई है तब से ही मांगकर पहन रही है.' इसी तरह एक तीसरे यूजर ने लिखा, 'अरे बाई उसको तो अमाल का ही चाहिए. तान्या को भी अमाल का ही होना चाहिए. और नीलम तो खुल्म खुला अमल को आई लव यू बोलती है. तीनो में अमाल मालिक चाहिए पर अमाल मलिक को मुझमें से कोई नहीं चाहिए.'
Subscribe Now
Enroll for our free updates