Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bigg Boss 19: नेशनल TV पर Pranit More ने जोड़े हाथ! बसीर अली से क्यों मांगी माफी? किया बड़ा खुलासा

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' के मीडिया राउंड के दौरान प्रणित मोरे से रिपोर्ट ने बसीर अली को लेकर कुछ ऐसा पूछ लिया था, जिसके बाद प्रणित ने सफाई देते हुए बसीर से माफी मांगी.

By: Sadhna Mishra  |  Published: December 3, 2025 10:07 PM IST

Bigg Boss 19: नेशनल TV पर Pranit More ने जोड़े हाथ! बसीर अली से क्यों मांगी माफी? किया बड़ा खुलासा

Pranit More Why Apologize To Baseer Ali: 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) शुरुआत से ही बहस और लड़ाई-झगड़ों को लेकर चर्चा में बना रहा. इस सीजन में कंटेस्टेंस्ट हर हद पार करते दिखे. कोई बात-बात पर परवरिश पर चला जाता, तो कोई हाथापाई पर उतारूं होता जाता. हालांकि, अब जब 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19 Grand Finale) का घर अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और शो को अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट भी मिल चुके हैं. ऐसे में बिग बॉस के कंटेस्टेंट प्रणित मोरे फिनाले से पहले अपने गिले-शिकवे दूर करते दिखे. प्रणित (Pranit More) ने अपने एक बयान को लेकर नेशनल टीवी पर माफी मांगी है, जिसे लेकर बाहर खूब बवाल मचा था.

Pranit More ने क्यों मांगी माफी?

दरअसल, 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में हाल ही में हुए मीडिया राउंड के दौरान एक रिपोर्टर ने प्रणित मोरे से सीधे सवाल किया कि, उन्होंने बसीर अली (Baseer Ali) के बारे में ऐसा क्यों कहा था कि, बसीर को तो उसकी बहन भी चलेगी? रिपोर्टर का सवाल सुनकर पहले तो प्रणित ने इससे साफ इनकार कर दिया कि, उन्होंने ऐसा कुछ कहा ही नहीं. लेकिन, जब मीडिया ने प्रणित का पूरा स्टेटमेंट उन्हें याद दिलाया और सबूत पेश किए, तब प्रणित मोरे के पास कोई जवाह नहीं था. अपनी गलती मानते हुए प्रणित ने नेशनल टेलीविजन पर बसीर अली से हाथ जोड़कर माफी मांगी. इस दौरान घर में मौजूद फरहाना भट्ट और अमाल मलिक ने प्रणित को घेरते हुए कहा, उन्होंने जो कहा था, वह बिल्कुल गलत था.

Baseer Ali ने सलमान और बिग बॉस पर उठाए थे सवाल

आपको याद दिला दें कि, यह पूरा विवाद तब गरमाया था जब बसीर अली (Baseer Ali) को शो से बाहर निकलने के बाद पता चला था कि, प्रणित मोरे ने उनके पीठ पीछे यह आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस बात से बसीर बेहद भड़क गए थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर आकर 'बिग बॉस' (Bigg Boss) और शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) पर भी सवाल उठाए थे. बसीर ने पूछा था कि, 'बिग बॉस' और सलमान खान ने इस गंभीर मुद्दे को क्यों नहीं उठाया और प्रणित,आवेज दरबार, अभिषेक बजाज और उनकी 'गुड गैंग' से इस बारे में सवाल क्यों नहीं किए. बसीर का कहना था कि ऐसे गंभीर मुद्दों पर शो में चुप्पी क्यों साधी गई.

टॉप 5 में कौन-कौन?

हालांकि, अब शो अपने फिनाले वीक में पहुंच चुका है और कुछ ही दिनों में इस सीजन का विनर भी मिल जाएगा. ऐसे में अब घर में सिर्फ 5 कंटेस्टेंट बचें हुए हैं. मालती चाहर घर से बेघर हो गई हैं, उनके घर से बाहर होने के बाद अब 'बिग बॉस 19' में टॉप 5 फाइनलिस्ट गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, अमाल मलिक, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट शामिल हैं. हालांकि, इसमें से विनर की ट्रॉफी कौन अपने घर ले जाएगा इसका पता तो 7 दिसंबर की रात ही चल पाएगा.