Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bigg Boss 19: नॉमिनेशन टास्क में भड़कीं मालती चाहर, तान्या मित्तल को मारा जोरदार थप्पड़? Video ने इंटरनेट पर काटा बवाल

Bigg Boss 19 Promo: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 में नया तांडव होता हुआ दिख रहा है. शो में मालती चाहर ने तान्या मित्तल को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया है. इसका एक वीडियो सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है.

By: Kavita  |  Published: November 24, 2025 8:45 AM IST

Bigg Boss 19: नॉमिनेशन टास्क में भड़कीं मालती चाहर, तान्या मित्तल को मारा जोरदार थप्पड़? Video ने इंटरनेट पर काटा बवाल

Bigg Boss 19 Promo: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 का गेम समय के साथ और भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है. पहले कहा जा रहा था कि कंटेस्टेंट्स कुछ कर नहीं रहे हैं और अब जैसे जैसे फिनाले पास आ रहा है वैसे वैसे कंटेस्टेंट्स के बीच का बवाल बढ़ता जा रहा है. नॉमिनेशन टास्क में घरवाले अपनी हर हफ्ते भड़ास निकालते हैं, लेकिन इस हफ्ते टास्क के दौरान मालती चाहर का गुस्सा फट पड़ा. मालती चाहर ने तान्या मित्तल को एक जोरदार थप्पड़ मार दिया. इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसी वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा मालती चाहर पर फूट पड़ रहा है. आइए आपको वीडियो दिखाते हैं.

तान्या मित्तल को थप्पड़ मारेंगी मालती चाहर?

रियलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन टास्क को पूरा करते दिख रहे हैं. इस प्रोमो में दिखाई दे रहा है कि कंटेस्टेंट एक-एक करके कन्फेशन रूम में जाते हैं और उस कंटेस्टेंट का नाम लेते हैं, जिन्हें वह नॉमिनेट करने वाले हैं. वह कंटेस्टेंट कन्फेशन रूम से बाहर आकर दूसरे के मुंह पर नॉमिनेशन का स्टैंम्प भी लगा देता है. इस दौरान प्रणित मोरे अमाल को नॉमिनेट करते हैं और फिर तान्या मित्तल का नंबर आता है और वह मालती चाहर (Malti Chahar) को नॉमिनेट करती हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि तान्या मित्तल आगे बढ़ती हैं और मालती के चेहरे पर नॉमिनेशन का स्पैम्प लगा देती हैं, लेकिन अचानक ही मालती आगे बढ़ती हैं और अपनी हाथ तान्या को थप्पड़ मारने के लिए उठा देती हैं. वीडियो में कैमरे एंगल की वजह से ऐसा देखने को मिल रहा है कि मालती तान्या को थप्पड़ मार देती हैं.

देखें वीडियो

मालती चाहर के फैंस ने लिए मजे

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि इस मौके पर अमाल मलिक मालित चाहर को बत्तमीज का टैग दे देते हैं. इतना ही नहीं, मालती के एक्शन पर गौरव खन्ना की आंखे तक फट जाती हैं. इस बात में कोई शक नहीं है कि मालती चाहर के इस कदम से घर में काफी हंगामा होने वाला है. हालांकि, मालती चाहर के फैंस उनके इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. लोग इस पर मीम्स भी भेज रहे हैं. वहीं, तान्या को फैंस मालती को खरी खोटी सुना रहे हैं.