Farhana Bhat Malti Chahar Fight: सलमान खान के रियलिटी शो का ग्रैंड फिनाले जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे कंटेस्टेंट्स का पारा भी हाई दिख रहा है. शो में अपनी जगह बनाए रखने के लिए अब कंटेस्टेंट्स अग्रेसिव होते दिख रहे हैं. पहले तान्या मित्तल पर अशनूर कौर ने हाथ उठा दिया, जिसके बाद घर में काफी बवाल हुआ और अब फरहाना भट्ट और मालती चाहर की बहस हुई. इस दौरान मालती चाहर ने फरहाना भट्ट को लात मारती दिखी हैं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आइए आपको इस वीडियो को दिखाते हैं.
फरहाना भट्ट को मालती चाहर ने मारी लात
बिग बॉस 19 के मेकर्स की तरफ से शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिससे साफ हो गया है कि शो के अपकमिंग एपिसोड में भी खूब सारा तमाशा होने वाला है. आने वाले एपिसोड में मालती चाहर और फरहाना भट्ट आपस में लड़ती हुई नजर आएंगी. प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि फरहाना सोफे पर बैठकर शहबाज से बातें कर रही होती हैं और तभी मालती उन्हें टेबल के ऊपर से अपना एक पैर हटाने के लिए कहती हैं, लेकिन फरहाना ऐसा नहीं करतीं. बल्कि वह उल्टा दोनों पैर ही टेबल पर रख देती हैं और इस वजह से विवाद शुरू होता है. मालती भी एक सेकंड का इंतजार नहीं करतीं और सीधा फरहाना के पैर पर अपना पैर मार देती हैं, जिससे टेबल पूरा हिल जाता है और फरहाना के पैर नीचे की ओर आ जाते हैं.
देखें प्रोमो
Tomorrow’s promo: It’s Malti Chahar vs Farrhana Bhatt AGAINNN! ?
Did Malti actually KICK Farrhana’s leg?pic.twitter.com/gFIIiFUjt3
— BBTak (@BiggBoss_Tak) November 27, 2025
एक दूसरे को दिखाया नीचा
प्रोमो में आगे देखा जा सकता है कि फरहाना भट्ट बोलती हैं, 'ऐसे लात मारा ने तो तुझे यहां से बाहर निकाल दूंगी.' इस पर गुस्से में मालती चाहर बोलती हैं, 'जो भी सड़क पर रहते हैं, वो भी तुझसे अच्छे होते हैं. तू पता नहीं यहां पर क्या कर रही है.' इस पर फरहाना बोलती हैं, 'तू तो इनसे भी गिरी हुई है.' इसके बाद मालती कहती हैं, 'मैं साफ कर रही हूं और तुझे बोल रही हूं पैर हटा ले... फिर भी रखी जा रही है.' इस पर फरहाना बोलती हैं, 'मेरी मर्जी... मैं ऐसे ही पैर रखती हूं.' फरहाना की बातों से मालती का गुस्सा सातवें आसमान पर चला जाता है और फिर वह बोलती हैं, 'यहीं सिखा है इसने लाइफ में... इडियट..' सोशल मीडिया पर ये प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई ये एपिसोड देखने के लिए एक्साइटेड है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates