Bigg Boss 19 New Controversy: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 में कुनिका सदानंद, नीलम गिरी और तान्या मित्तल की एक हरकत ने हर किसी को हैरान कर दिया. इस शो में इन तीनों कंटेस्टेंट ने अशनूर कौर के फिगर का इस कदर मजाक उड़ाया है, जिसे सुनकर सोशल मीडिया पर तीनों कंटेस्टेंट हंगामा हो रहा है. शो में तीनों गॉसिप करते हुए दिखीं. इस दौरान कुनिका, नीलम और तान्या ने अशनूर के लिए जुरासिक पार्क के डायनासोर जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया. इन शब्दों को सुनकर अशनूर कौर के राखी भाई और एक्टर रोहन मेहरा का गुस्सा निकल गया है.
अशनूर के लिए कही गईं ये बातें
बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में देखने के लिए मिला था कि नीलम गिरी, कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल ने अशनूर कौर के वजन का मजाक उड़ाया था. नीलम ने अशनूर की ओर इशारा करते हुए कहा था कि मैम जुरासिक पार्क देखोगे.... इस पर कुनिका ने हंसते हुए कहा था कि ये तो जुरासिक पार्क का डायनासोर है. नीलम ने इस पर कहा था कि इसमें जुरासिक पार्क के दो डायनासोर छोड़ सकते हैं. दोनों की बातचीत में तान्या भी कूद पड़ती हैं और बोलती हैं, 'मैम बताना... डिटोक्स के बाद भी इसके बाल कम क्यों नहीं होते हैं. मैंने नीलम को बोला था कि वो बच्ची है उसे नहीं पता कि क्या खाना चाहिए और क्या नहीं.' इस पर कुनिका हंसते हुए कहती हैं, '21 साल की उम्र छोटी नहीं होती है. मेरी पोती 13 साल की है उसे पता है क्या खाना चाहिए और क्या नहीं.' तीनों यहीं शांत नहीं होती. अशनूर की ड्रेस पर भी कमेंट किया जाता है.
TRENDING NOW
देखें वीडियो
Body shaming is unacceptable. What happened to @ashnoorkaur03 today was wrong and needs to be called out. Respect and kindness should be the bare minimum. Shame on you @Kunickaa Neelam and Tanya ?. https://t.co/b5FzvO5mCr
— Rohan Mehra (@rohan4747) October 27, 2025
अशनूर के राखी भाई का फूटा गुस्सा
अशनूर कौर के लिए इन तीनों कंटेस्टेंट की बातें रोहन मेहरा को जरा भी पसंद नहीं आई है. इसी वजह से उन्होंने अपनी भड़ास निकाली है. उन्होंने इस मौके का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'बॉडी शेमिंग किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है. जो आज अशनूर के साथ हुआ, वो बेहद गलत है. इंसानियत और सम्मान सबसे बुनियादी चीजें हैं- तान्या, नीलम और कुनिका...शर्म करो।' इतना ही नहीं. अशनूर की टीम की तरफ से भी तीनों फीमेल कंटेस्टेंट को लताड़ लगाई गई है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates