बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) अब तेजी से अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है. एक हफ्ते में ही सलमान खान (Salman Khan) का शो फैंस को अलविदा कह देगा. खबर है कि बिग बॉस के आखिरी वीकेंड के वार में खूब धमाल होने वाला है. बीते दिन भी सलमान खान ने घरवालों की अच्छे से खातिरदारी की. फरहाना से लेकर तान्या मित्तल तक सलमान खान ने सबकी क्लास लगाई. इस दौरान सलमान खान गौरव खन्ना की जमकर तारीफ करते नजर आए. हालांकि बिग बॉस 19 के सेट पर कदम रखते ही सलमान खान बहुत इमोशनल हो गए. इस दौरान सलमान खान कैमरे के आगे अपने आंसूओं पर कंट्रोल करते दिखे. आपको बता दें कि सलमान खान ने बिग बॉस 19 के सेट पर आते ही बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को याद दिया.
बिग बॉस 19 के फैंस से सलमान खान ने कही ये बात
धर्मेंद्र का नाम लिए बिना सलमान खान ने कहा, ये दुखद है लेकिन मुझे ये कॉल लेना ही था. मुझे अफसोस हो रहा है कि मैं इस हफ्ते भी शूटिंग कर रहा हूं. मेरे बदले फराह खान या रोहित शेट्टी बिग बॉस 19 को संभाल सकते थे, लेकिन जिम्मेदारी है तो निभानी ही पड़ेगी. ये हफ्ता वैसे भी बहुत दुआ और मन्नतें मांगते हुए निकला है. ये हफ्ता आंसूओं के साथ निकला है. देश को एक बहुत ही बड़ा झटका लगा है.
Salman Khan Sir said he didn’t want to host today’s Weekend Ka Vaar and wished Rohit Shetty or Farah Khan could have taken over because of Dharmendra Sir’s passing ??. But responsibilities come first, and Salman Sir became emotional and even teared up while talking about him ❤️ pic.twitter.com/0oZEHMr7IK
Also Read— Ansari Zaid (@SalluZaid1595) November 29, 2025
अपने आंसूओं पर काबू करते दिखे सलमान खान
आगे सलमान खान ने कहा, आप जानते हैं कि मैं यहां क्या बात कर रहा हूं. इंडस्ट्री को बहुत बड़ा लॉस हुआ है. भगवान उनका भला करे. काश इस हफ्ते का वीकेंड का वार मैं नहीं कर रहा होता. क्या कर सकते हैं. जिंदगी है तो चलती ही रहेगी. मुझे यहां आना पड़ा. धर्मेंद्र का जिक्र करते हुए सलमान खान का गला भर आया. इस दौरान सलमान खान अपने इमोशन्स पर काबू करते नजर आए. सलमान खान का ये अंदाज देखकर फैंस का भी कलेजा फट गया है. फैंस अब भी धर्मेंद्र के देहांत की खबर को पचा नहीं पाए हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates