Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' में रोज नए-नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा ऐसा है जिसे सुनकर फैंस भी हैरान हैं. शो से हाल ही में एविक्ट हुए कंटेस्टेंट बसीर अली ने बड़ा दावा किया है कि घर में तान्या मित्तल उन पर जादू-टोना करती थीं. उन्होंने यह आरोप एक पॉडकास्ट में लगाया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.
...तो ये है पूरा मामला
दरअसल, हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में बसीर अली पहुंचे थे. जहां उन्होंने बातचीत के दौरान पारस ने उन्हें बताया की मुझे आपकी टीम से पता चला है कि 'बिग बॉस' के घर में उन पर कोई टोटका हुआ था. पहले तो बसीर हंसकर टालने लगे, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने सीधे तौर पर तान्या मित्तल का नाम लिया. पारस भी यह सुनकर चौंक गए. बसीर अली का दावा है कि 'मेरी फोटो पर हाथ फेरा और फूंका'
Baseer Ali, in Paras Chhabra's podcast, accused Tanya Mittal of doing black magic during a captaincy task. I don’t believe in all this.#TanyaMittal? #BiggBoss19 pic.twitter.com/AlEFWa2pY6
— crystal (@swapna_majji) November 30, 2025
बसीर ने बताया कि यह घटना डायनो पार्ट टास्क के दौरान हुई थी. उस वक्त गार्डन एरिया में सभी कंटेस्टेंट्स की फोटो लगी हुई थीं. बसीर जैसे ही अपनी फोटो के पास पहुंचे, उन्होंने देखा कि तान्या उनकी तस्वीर को बहुत गौर से देख रही थीं. बसीर के अनुसार, तान्या कुछ बड़बड़ा भी रही थीं. फिर उन्होंने बसीर की तस्वीर पर हाथ फेरा और फूंक मार दी.
बसीर बोले- 'यह सब देखने के बाद, मैं पूरी तरह से हैरान था, जिसके बाद मैंने तान्या से पूछा कि ये क्या कर रही थी, तो तान्या ने बोला-'कुछ नहीं, बस तुम्हें देख रही थी. तुम अच्छे लग रहे थे.' बसीर ने आगे अपनी बात साफ करते हुए कहा कि मैं सीधे तौर पर तान्या पर आरोप नहीं लगा रहा हूं, लेकिन मैंने जो देखा, वही बताया.'
क्या यह एक्टिंग से पहले की तैयारी थी?
पॉडकास्ट में बसीर ने यह भी बताया कि यह घटना उनके एविक्शन से काफी पहले की है. उसी दिन उन्हें सलमान खान से जमकर डांट भी पड़ी थी.
तान्या मित्तल करती हैं जप?
बसीर ने आगे बताया कि तान्या घर में 'राम-राम' जप करती रहती हैं, लेकिन इसी के साथ वो कोई और भी मंत्र या जाप का भी उच्चारण करती हैं, पर बसीर कभी पूछने की हिम्मत नहीं जुटा पाए.
फैंस के बीच छिड़ी बहस
बसीर की बातों के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की दो राय बंट गई है. कुछ इसे मात्र मजाक या गलतफहमी बता रहे हैं, तो कुछ कह रहे हैं कि बिग बॉस में ऐसा पहले भी आरोप लग चुका है. अब सच्चाई क्या है, यह तो कंटेस्टेंट्स ही जानते हैं, लेकिन इस दावे ने शो की चर्चाएं जरूर और बढ़ा दी हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates