Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bigg Boss 19: 'तान्या और फरहाना हैं नकली...' दोनों हसीनाओं का गेम तबाह करने में जुटा ये एक्स कंटेस्टेंट, शक्ल देखने से भी किया इनकार

Shahbaz Badesha called Tanya Mittal Farrhana Bhat fake in Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के मीडिया राउंड खत्म होते ही एक एक्स कंटेस्टेंट ने तान्या मित्तल और फरहाना को फेक बताकर हंगामा मचा दिया है. चलिए जानते हैं कि यहां हम किसकी बात कर रहे हैं.

By: Shivani Duksh  |  Published: December 3, 2025 11:25 AM IST

Bigg Boss 19: 'तान्या और फरहाना हैं नकली...' दोनों हसीनाओं का गेम तबाह करने में जुटा ये एक्स कंटेस्टेंट, शक्ल देखने से भी किया इनकार

बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का फिनाले होने में अब कुछ दिनों का ही समय बचा है. ऐसे में बिग बॉस 19 के सितारे लगातार अपनी जगह बनाने में लगे हुए हैं. हाल ही में पांचों फाइनलिस्ट गौरव खन्ना (Gaurav Khanna), प्रणीत मोरे, अमाल मलिक, फरहाना और तान्या मित्तल (Tanya Mittal) ने मीडिया राउंड का सामना किया था. इस दौरान मीडिया ने इन पांचों कंटेस्टेंट्स को जमकर रोस्ट किया. इसी बीच बिग बॉस 19 के एक एक्स कंटेस्टेंट ने तान्या मित्तल और फरहाना भट का गेम खराब करना शुरू कर दिया है. इस एक्स कंटेस्टेंट ने तान्या मित्तल और फरहाना भट को जमाने के सामने फेक बताकर हंगामा मचा दिया है. यहां हम बात कर रहे हैं बिग बॉस 19 से हाल ही में बाहर हुए शहबाज बादेशा के बारे में जिन्होंने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था.

तान्या मित्तल और फरहाना पर भड़के शहबाज

शहबाज ने कहा, 'मैं इन दोनों की शक्ल अब दोबारा नहीं देखना चाहूंगा. तान्या मित्तल और फरहाना दोनों ही नकली हैं. सामने से कुछ और... पीछे कुछ और... तान्या मित्तल और फरहाना की हर बात में मुझे नकलीपन साफ दिखाई देता है.' इसके अलावा शहबाज ने कहा, 'मैं अभिषेक बजाज और अशनूर कौर से भी मिलने के बारे में नहीं सोच सकता. मुझे लगता है कि अभिषेक बजाज और अशनूर कौर बहुत घमंडी हैं. अभिषेक बजाज को तो लगता था कि मैं कभी फिनाले तक नहीं पहुंच पाऊंगा. मैं बस इतना बोल सकता हूं कि जिसका घमंड जितना बड़ा होता है वो इंसान और भी जोर से टूटता है.'

अभिषेक बजाज और अशनूर कौर पर बरसे शहबाज

आगे शहबाज ने कहा, 'अभिषेक बजाज और अशनूर कौर का व्यवहार घर में बहुत निगेटिव था. अभिषेक बजाज और अशनूर कौर दोनों ही सबको नीचा दिखाने की कोशिश करते रहते थे.' शहबाज के इस बयान ने सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है. शहबाज तो सबके सामने तान्या मित्तल और उनकी अमीरी की भी मजाक बनाते नजर आए. शहबाज ने ये सारे बयान देकर सच में तान्या मित्तल और फरहाना का गेम खरब कर दिया है.