Tanya Mittal Manager Breaks Silence On Business Claims: टेलीविजन के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) शुरू से लेकर एंड तक सुर्खियों में बना रहता है. इस घर के कंटेस्टेंट्स की लड़ाई, बयान और प्यार जब कुछ दर्शकों के बीच गॉसिप का हिस्सा रहता है. लेकिन 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में खिलाड़ियों के बीच लड़ाई-झगड़े और टास्क के साथ-साथ जो चीज सबसे ज्यादा चर्चा में रही वो है, तान्या मित्तल (Tanya Mittal) की लग्जरी लाइफ, उनके बिजनेस क्लेम और उनके बयान, जिसे लेकर तान्या मित्तल (Tanya Mittal News) लगातार सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. इसी बीच तान्या के बिजनेस क्लेम के दावों से पर्दा उठ चुका है, जिसका खुलासा खुद उनके मैनेजर ने किया है.
Tanya Mittal के बिजनेस का मैनेजर ने खोला राज!
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल जब से बिग बॉस 19 का हिस्सा बनी हैं, तभी से वह अपने बयानों और बिजनेस क्लेम्स को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. हालांकि, काफी बार उन्हें ट्रोल भी किया गया है, लेकिन अब उनके मैनेजर ने सभी के मुंह पर अपने बयान से ताला लगा दिया है. दरअसल, हाल ही में तान्या मित्तल के मैनेजर ने बॉलीवुड बबल्स से खास बातचीत में लोगों के मन में उठ रहे तान्या मित्तल को लेकर बड़े सवाल का जवाब दिया है.
Tanya Mittal का बिजनेस क्लेम सच या झूठ?
तान्या मित्तल के मैनेजर मनीष शर्मा ने बॉलीवुड बबल्स से बात करते हुए तान्या के बिजनेस क्लेम को लेकर बड़ी बात कह दी है. मनीष ने कहा कि, तान्या ने शो में जिन बिजनेस का जिक्र किया है, वो सचमुच मौजूद हैं. हालांकि, उन्होंने उनके बिजनेस के टर्नओवर्स के बारे में बात करने से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि, वह आंकड़े नहीं बता सकते हैं, लेकिन दर्शकों को यह जरूर पता होना चाहिए कि, तान्या मित्तल कई वेंचर्स सचमुच चलाती हैं.
View this post on Instagram
कैसा है Tanya Mittal का नेचर?
वहीं, इस दौरान उन्होंने शो में तान्या मित्तल और अमाल मलिक की दोस्ती के बारे में भी बात की. मनीष ने साफ किया कि, दोनों की दोस्ती सच्ची है और यह कोई गेम प्लान नहीं है. इंटरव्यू के दौरान मनीष ने बताया कि, 'तान्या का नेचर बहुत केयरिंग है. पहले ही दिन जब वह अमाल से मिली तो उनके साथ उनकी अटैचमेंट और फ्रेंडशिप बन गई. उनकी अच्छी बातें हुईं और तान्या जल्दी मान लेती हैं कि अब हम दोस्त हैं.'
Subscribe Now
Enroll for our free updates