Bigg Boss 19 Tanya Mittal Did Black Magic: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले नजदीक आ गया है. शो को अपने टॉप 6 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं. इस वीकेंड का वार में शहबाज बदेशा और अशनूर कौर घर से बाहर आ गए हैं. शो से इविक्ट हुए कंटेस्टेंट्स गेम को लेकर अब तक कई खुलासे कर रहे हैं, लेकिन अब तान्या मित्तल को लेकर एक ऐसा सच सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है. दावा किया गया है कि तान्या मित्तल शो में काला जादू करती हैं और इस बात का खुलासा शो से बाहर आए एक कंटेस्टेंट ने किया है. आइए आपको उस कंटेस्टेंट और तान्या मित्तल पर लगे आरोप के बारे में बातते हैं.
तान्या मित्तल करती हैं काला जादू?
बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में तान्या मित्तल (Tanya Mittal ) पर जादू टोना करने का आरोप लगाने वाले कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि बसीर अली (Basir Ali) हैं, जो शो से काफी पहले इविक्ट हो चुके हैं. बसीर को शो में मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर देखा जाता था लेकिन उनका अचानक इविक्शन हुआ लेकिन शो से बाहर आने के बाद वह लगातार कुछ न कुछ बोल रहे हैं और अब उन्होंने तान्या मित्तल को लेकर बड़ा खुलासा किया है. बसीर का दावा है कि तान्या मित्तल जादू-टोना करती हैं. इस मौके पर बसीर अली ने एक घटना भी बताई है, जिस वजह से ही उन्हें तान्या मित्तल पर शक हुआ था.
बसीर अली ने बताई शो में हुई घटना
बसीर अली हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने इस बारे में ढेर सारी बातें की. तभी पारस ने बिग बॉस के घर में भूत वाला मुद्दा उठाया. पारस छाबड़ा ने कहा कि उन्हें बसीर की टीम से पता चला है कि उन पर बिग बॉस के घर में टोटका हुआ है. पारस की बात सुनकर बसीर पहले तो हंसते हैं और फिर उन्होंने सीधा तान्या मित्तल का नाम ले लेते हैं. ये नाम सुनकर पारस हैरान रह जाते हैं. बसीर तान्या से जुड़ी एक घटना भी बताते हैं. उन्होंने बताया कि बिग बॉस में डायनो पार्ट वाला टास्क चल रहा था और यह उनके एविक्शन से काफी पहले की बात है. उस टास्क के दौरान गार्डन एरिया में सभी कंटेस्टेंट्स की फोटो लगी हुई थी, जिसे तान्या गौर से देखती है और फिर गार्डन में बसीर की फोटो की तरफ बढ़ती है.
बसीर ने तान्या पर लगाया ये आरोप
बसीर ने बताया कि तस्वीर के पास जाकर तान्या कुछ बोलती है और तब उन्होंने तस्वीर को हाथ भी लगाया और फिर फूंका. बसीर के मुताबिक, वह ये सब देखकर हैरान रह गए थे. उन्होंने बताया कि उन्होंने तान्या से पूछा भी था कि वह फोटो के साथ क्या कर रही हैं? तब तान्या ने जवाब में कहा था कि उन्हें बस देख रही हैं क्योंकि वह बहुत अच्छे लग रहे हैं. बसीर ने बताया कि ये घटना उनके इविक्शन से पहले की है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates