Bigg Boss 19: राशन की दुकान, तारों का जाल...असल मे इतना आलीशान दिखता है Tanya Mittal का महल, लोगों ने पकड़ा सफेद झूठ

Bigg Boss 19 Tanya Mittal Hosue Viral Video: बिग बॉस 19 के घर में तान्या मित्तल ने अपने घर, बिजनेस और बॉडीगार्ड्स को लेकर बहुत लंबी लंबी बातें की हैं. अब जाकर तान्या मित्तल की पोल लोगों ने सोशल मीडिया पर खोल डाली है. उनका असली घर देखकर आपको भी सदमा लग जाएगा.

By: Shivani Duksh  |  Published: September 12, 2025 1:51 PM IST

Bigg Boss 19: राशन की दुकान, तारों का जाल...असल मे इतना आलीशान दिखता है Tanya Mittal का महल, लोगों ने पकड़ा सफेद झूठ

बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के घर में तान्या मित्तल (Bigg Boss 19) लगातार छाई हुई हैं. बिग बॉस 19 के घर में आते ही तान्या मित्तल ने दावा किया था कि वो ग्वालियर में एक आलीशान घर में रहती हैं और उनके घर में नौकर चाकर की कोई कमी नहीं है. इतना ही नहीं तान्या मित्तल ने तो ये तक बोल दिया था कि वो अपने मूड के हिसाब से नौकर बदल देती हैं. इसके अलावा तान्या मित्तल अपनी फैक्ट्रीज को लेकर भी बड़े बड़े दावे कर चुकी हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल के घर की एक वीडियो तेजी से वायरल हो गई है. तान्या मित्तल का असली घर देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं. इस वीडियो के जरिए लोगों को भी पता चल चुका है कि तान्या मित्तल ने बिग बॉस 19 के घर में कितने झूठ बोले हैं. सोशल मीडिया के एक इंफ्लूएंसर ने तान्या मित्तल का घर जमाने को दिया है. शेयर किए गए वीडियो में 2 मंजिल की एक बिल्डिंग नजर आरही है जिसके नीचे वाले फ्लोर पर बैंक और राशन की दुकान है. वहीं तान्या मित्तल का परिवार इस बिल्डिंग में ऊपर रहता है.

इतना बुरा है तान्या मित्तल के स्टोर का हाल

एक आम सी बिल्डिंग में तान्या मित्तल के परिवार ने अपना घर बसा रखा है. शो में तान्या मित्तल ने दावा किया था कि उनके स्टोर में बहुत से नौकर हैं. हालांकि असल में तान्या मित्तल के स्टोर 'हैंडमेड लव' में केवल एक ही कर्मचारी नजर आया. तान्या मित्तल के स्टोर पर 100-500 रुपए का सामान बेचा जाता है. तान्या मित्तल अपनी कंपनी को लेकर भी बड़े बड़े दावे कर चुकी हैं. तान्या मित्तल कहती हैं कि उनके आगे पीछे 4-5 गार्ड रहते हैं.

TRENDING NOW

View this post on Instagram

A post shared by KETU GWALIOR (@ketu_gwalior)

ऐसी दिखती है तान्या मित्तल की कंपनी

जांच में पता चला है कि तान्या मित्तल के भाई अमृतेश मित्तल ने मुरैना रोड पर एक फैक्ट्री खोली है जो कि देखने में कुछ खास नहीं है. अब तो तान्या मित्तल की बातें सुनकर आसपास के लोगों ने भी उनकी मजाक बनानी शुरू कर दी है.वीडियो ने साफ कर दिया है कि तान्या मित्तल के घर कोई आलीशान नहीं है. तान्या मित्तल भी एक मीडिल क्लास फैमिली की तरह एक आम जिंदगी जीती हैं जिसके बखान वो बिग बॉस 19 के घर में कर चुकी हैं.