Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bigg Boss 19: अब होगी तुलसी-अनुपमा की छुट्टी... अपने TV डेब्यू की तैयारी में जुटीं Tanya Mittal? वीडियो देखकर चकराएगा दिमाग

Tanya Mittal Viral Video in Bigg Boss 19: खबर आ रही है कि बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल ने अभी से ही टीवी में काम करने की तैयारी करना शुरू कर दी है. इस बात का सबूत तान्या मित्तल का एक लेटेस्ट वीडियो है, जिसे देखकर आपको सदमा लग जाएगा.

By: Shivani Duksh  |  Published: November 23, 2025 2:34 PM IST

Bigg Boss 19: अब होगी तुलसी-अनुपमा की छुट्टी... अपने TV डेब्यू की तैयारी में जुटीं Tanya Mittal? वीडियो देखकर चकराएगा दिमाग

सलमान खान (Salman Khan) के रिएलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का फिनाले का समय तेजी से आ रहा है. ऐसे में टीवी और बॉलीवुड सितारे लगातार बिग बॉस 19 क घर में एंट्री कर रहे हैं. इस हफ्ते एकता कपूर बड़ी ही शान से बिग बॉस 19 के घर में एंट्री करने वाली है. दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस 19 के घर में एकता कपूर तान्या मित्तल को टीवी की दुनिया में एंट्री करवाने की तैयारी कर रही हैं. बिग बॉस 19 में एकता कपूर ने तान्या मित्तल को टीवी डेब्यू करने के लिए कहने वाली हैं. इसी बीच दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस 19 के घर में ही तान्या मित्तल ने संस्कारी बहू बनने की तैयारी शुरू कर दी है. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि इस बात का सबूत तान्या मित्तल का एक वीडियो है जिसमें वो साड़ी पहनकर जमकर नौटंकी करती नजर आ रही हैं.

तान्या मित्तल का हुआ ऐसा हाल

तान्या मित्तल (Tanya Mittal) इस वीडियो में पीले रंग की साड़ी पहने हैं. कभी तो वो गाना गुनगुना रही हैं तो कभी कैमरे के आगे हाथ जोड़ रही हैं. कभी तान्या मित्तल देवदास की ऐश्वर्या राय की तरह हरकतें कर रही हैं तो कभी तान्या मित्तल कभी देवदास की पारो बन जा रही हैं. इतना ही नहीं बीच बीच में तो तान्या मित्तल पर अनुपमा और तलसी का भूत भी सवार हो गया. तान्या मित्तल का ये हाल देखकर लोग उनकी खूब मजाक बना रहे हैं.

तान्या मित्तल के फैंस कह रहे हैं ये बात

सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है. फैंस कह रहे हैं कि तान्या मित्तल का एकता कपूर से बात करके दिमाग खराब हो गया है. बिग बॉस 19 के घर से बाहर आने से पहले ही तान्या मित्तल ने खुद को टीवी की संस्कारी बहू मानना शुरू कर दिया है. यही वजह है जो तान्या मित्तल खुद पर काबू नहीं रख पा रही हैं. यहां तान्या मित्तल को समझना होगा कि टीवी की बहू बनने के लिए उनको लीटर्स के हिसाब से आंसू बहाने होंगे और ड्रामा करना होगा. कैमरे के आगे नाचने से कुछ नहीं होगा.