Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bigg Boss 19: टॉप 5 से बाहर था नाम, जिसे कोई नहीं मान रहा था दावेदार! वही ले उड़ा टिकट टू फिनाले, ऑडियंस भी हैरान

Bigg Boss 19 अब अपने ग्रैंड फिनाले के करीब बढ़ता जा रहा है. ऐसे में फिनाले से ठीक पहले टिकट टू फिनाले का आयोजन किया गया, जिसमें एक ऐसे कंटेस्टेंट ने टिकट टू फिनाले अपने नाम किया, जिसे टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में भी नहीं देखा जा रहा था. आइए जानते हैं वो खिलाड़ी कौन है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: November 24, 2025 11:19 PM IST

Bigg Boss 19: टॉप 5 से बाहर था नाम, जिसे कोई नहीं मान रहा था दावेदार! वही ले उड़ा टिकट टू फिनाले, ऑडियंस भी हैरान

Who Bigg Boss 19 Contestant Won Ticket To Finale: 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का ग्रैंड फिनाले अब महज एक हफ्ता दूर है और शो का रोमांच अपने चरम पर है. फैंस के बीच विनर को लेकर जबरदस्त क्रेज है. इसी बीच 'टिकट टू फिनाले' (Ticket To Finale) टास्क को लेकर एक चौंकाने वाली अपडेट सामने आई है, जिसने पूरे गेम को ही पलट कर रख दिया है. दरअसल, यह टास्क एक ऐसे कंटेस्टेंट ने जीता है, जिसका नाम टॉप 5 (Bigg Boss Top 5 Contestant) की लिस्ट में भी नहीं देखा जा रहा था. ऐसे में दर्शकों के लिए इस खिलाड़ी को 'टिकट टू फिनाले' (Ticket To Finale Task) में देखना काफी शॉकिंग है. तो चलिए जानते हैं ये कौन सा कंटेस्टेंट है.

'टिकट टू फिनाले' में दिखा जबरदस्त ट्विस्ट

'टिकट टू फिनाले' टास्क में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बवाल मचा. वहीं माहौल को और भी दिलचस्प बनाते हुए बिग बॉस एक बड़ा ट्विस्ट लेकर आए. उन्होंने शहबाज और मालती को असेंबली हॉल से बाहर भेजा और बाकी घरवालों से पूछा कि क्या इन दोनों को भी 'टिकट टू फिनाले' के लिए मुकाबला करने का मौका मिलना चाहिए?

गार्डन एरिया बना 'फायर ओशन'

टास्क के लिए बिग बॉस ने गार्डन एरिया को 'फायर ओशन सेटअप' में बदल दिया और इस टास्क में खिलाड़ियों को 'टिकट टू फिनाले' की रेस में बने रहने के लिए अपने प्रतिद्वंदी से तेज दौड़कर ट्रैक पार करना था. यह टास्क कुल 4 रेसों में हुआ, जिसमें एक बार में 2 कंटेस्टेंट रेस कर रहे थे और 2 हाउसमेट्स हेल्पर्स थे.

मास्टर माइंड के खेल को इस कंटेस्टेंट ने दिया चकमा

realthekhabri की रिपोर्ट के मुताबिक, 'टिकट टू फिनाले' राउंड में आखिरी में दो दावेदार प्रणित मोरे और अशनूर कौर बचे और दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. हालांकि, इस टास्क को अशनूर ने जीत लिया और इसी के साथ वह सीधे फिनाले में पहुंच गईं. यह खबर फैंस के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज है, क्योंकि अशनूर कौर को फैंस टॉप 5 तक में भी नहीं देख रहे थे. यही वजह थी कि, अशनूर और मालती को इस हफ्ते वोटिंग में भी सबसे कम वोट मिले थे. हालांकि, अब अशनूर के सीधा फिनाले में पहुंचने से खेल में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल रहा है.

फिनाले में कौन-कौन खिलाड़ी पहुंचा?

रिपोर्ट के मुताबिक, अशनूर कौर के अलावा गौरव खन्ना, प्रणित मोरे और फरहाना भट्ट ने भी 'टिकट टू फिनाले' जीत लिया है और इसी के साथ ये चारों खिलाड़ी सीधा फिनाले में पहुंच चुके हैं.