Bigg Boss 19 Grand Finale: 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) अब अपने फिनाले वीक में पहुंच चुका है, शो को अपने टॉप कंटेस्टेंट, गौरव खन्ना (Gaurav Khanna), तान्या मित्तल (Tanya Mittal), फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे और अमाल मलिक मिल चुके हैं. वहीं ग्रैंड फिनाले में सिर्फ कुछ समय ही बचे हैं. ऐसे में अब सेलेब्स भी अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को सपोर्ट करने लगे हैं और फैंस से उन्हें सपोर्ट करने की अपील भी कर रहे हैं. इसी बीच टीवी के पॉपुलर एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने अपने फेवरेट सदस्य अमाल मलिक (Amaal Malik) को सपोर्ट किया है.
Bigg Boss 19 को मिले अपने 5 फाइनलिस्ट
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का सफर अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर आ पहुंचा है. महीनों के ड्रामे, लड़ाई-झगड़े और दोस्ती के बाद शो अब अपने ग्रैंड फिनाले से बस कुछ ही कदम दूर है. घर को अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं और इसी के साथ सोशल मीडिया पर 'वोटिंग वॉर' छिड़ गई है, लेकिन फिनाले से ठीक पहले टीवी के पॉपुलर स्टार और बिग बॉस के एक्स-कंटेस्टेंट करण कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. करण ने अपने फेवरेट कंटेस्टेंट और दोस्त अमाल मलिक को खुले तौर पर सपोर्ट किया है.
Karan Kundrra ने अमाल के लिए क्या कहा?
करण कुंद्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अमाल मलिक की तारीफ करते हुए उनके शानदार सफर को सराहते हुए बहुत ही प्यारा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने फैंस से वोटिंग की अपील की. करण ने पोस्ट में लिखा, 'एक शानदार यात्रा और समापन तक पहुंचने के लिए बधाई भाई. दोस्तों कृपया वोट करें और समर्थन करें.' करण कुंद्रा की इस अपील की बाद अमाल के फैंस और भी ज्यादा एक्टिव हो गए हैं और खुलकर उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं.
@AmaalMallik congrats for a fab journey and reaching the finale bro!! Guys please vote and support!!! ??
— Karan Kundrra (@kkundrra) December 6, 2025
कौन-कौन है टॉप 5 फाइनलिस्ट?
'बिग बॉस 19' का मुकाबला बेहद कड़ा है. ट्रॉफी के लिए इस बार का मुकाबलल बेहद कड़ा है. जिन 5 सदस्यों के बीच 'कांटे की टक्कर' देखने को मिल रही है, उसमें टीवी के चहेते स्टार गौरव खन्ना, अपने बेबाक अंदाज और म्यूजिक के लिए मशहूर अमाल मलिक, तान्या मित्तल जिन्होंने अपने स्मार्ट गेम से सबको चौंकाया, फरहाना भट्ट का है, जो हर मुद्दे पर अपनी आवाज उठाने के लिए जानी जाती हैं और आखिरी नाम प्रणित मोरे का है, जिन्होंने अपने टास्क परफॉर्मेंस से जगह बनाई है.
क्या अमाल मलिक ट्रॉफी अपने नाम कर पाएंगे?
आपको बता दें कि, ग्रैंड फिनाले में अब बेहद ही कब समय बचा है. ऐसे में मेकर्स ने वोटिंग लाइन्स खोल दी है और फैंस अपने पसंदीदा सदस्य को जिताने के लिए वोट कर रहे हैं. करण कुंद्रा की अपील के बाद अमाल मलिक की वोटिंग में कितना उछाल आता है, यह देखना दिलचस्प होगा. क्या अमाल मलिक ट्रॉफी अपने नाम कर पाएंगे? या गौरव और तान्या मार ले जाएंगे बाजी, हालांकि, इसका फैसला जल्द ही होने वाला है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates