बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) का चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) अपने अंतिम पड़ाव में है और फिनाले की ओर बढ़ रहा है. दिसंबर की 7 तारीख को शो को 19वां विनर मिल जाएगा. ये शो बीते तीन महीने से लोगों को एंटरटेनमेंट का डोज दे रहा है. 'बिग बॉस 19' के विनर का नाम जानने के लिए लोग काफी उत्सुक हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर शो के विनर का नाम लीक हो गया और सलमान खान के साथ विजेता की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. आइए जानते हैं कि 'बिग बॉस 19' के विनर के नाम और फोटो में सच्चाई है या नहीं.
'बिग बॉस 19' के फैंस के बीच मची खलबली
टीवी के टॉप के रियलिटी शो में 'बिग बॉस' को नंबर 1 माना जाता है. इस शो को काफी पसंद किया जाता है और इसको लेकर हमेशा बज बना रहता है. 'बिग बॉस 19' को लेकर भी वही आलम देखने को मिला है. शो के इस सीजन का फिनाले नजदीक आ रहा है और लोग उत्साहित हो रहे हैं. अब रावेंद्र शुक्ला के नाम एक यूजर ने एक्स पर एक तस्वीर शेयर कर लोगों के बीच माहौल बना दिया है. दरअसल, इस तस्वीर में सलमान खान ने बिग बॉस की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल का हाथ पकड़कर ऊपर उठाया है, वह ऐसा तब करते हैं जब विनर के नाम अनाउंस करते हैं. इसके बाद से 'बिग बॉस 19' के फैंस के बीच खलबली मच गई. लेकिन आपको बता दें कि सलमान खान के शो से जुड़ी ये तस्वीर एडिटेड है. अभी शो के विनर का नाम और फोटो का खुलासा नहीं हुआ है और ये फिनाले पर ही होगा.
Tanya Fans, support her at Big Boss 19
Also ReadSTOP BULLYING TANYA MITTAL ?
STOP BULLYING TANYA MITTAL ?#TanyaMittal | #BiggBoss19 | #SalmanKhan pic.twitter.com/FUCbB0YMMx— Ravendra Shukla (@RavendraShukla1) November 24, 2025
'बिग बॉस 15' की विनर तेजस्वी प्रकाश की फोटो की गई एडिट
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर 'बिग बॉस 15' की है, जब तेजस्वी प्रकाश विनर बनी थीं और प्रतीक सहजपाल रनर-अप रहे थे. 'बिग बॉस 15' की विनर तेजस्वी प्रकाश की फोटो एडिट कर तान्या मित्तल का चेहरा लगाया गया है. इस तरह से 'बिग बॉस 19' के विनर का नाम बताकर वायरल हो रही तस्वीर फेक है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates