Bigg Boss 20: पहले किया कोस्टार का जीना हराम अब होगी Salman Khan के शो में एंट्री, जानिए कौन है ये तीखी मिर्ची?

This TV Actress to enter in Bigg Boss 20: खबर है कि इस बार बिग बॉस 20 में टीवी की एक और बहू की एंट्री होने वाली है. ये अदाकारा कुछ समय पहले ही अपने झगड़ों की वजह से सुर्खियां बटोर चुकी है.

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: August 13, 2026 9:31 AM IST

Gopi Bahu to enter Bigg Boss 20: सलमान खान (Salman Khan) 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के जरिए टीवी पर बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रहे हैं. मेकर्स एक के बाद एक बिग बॉस के प्रोमोज फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. फैंस भी 'बिग बॉस 20' से जुड़े हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं. ऐसे में अब 'बिग बॉस 20' में नजर आने वाले सितारों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. इसी बीच दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस 20 में टीवी की गोपी बहू की एंट्री होने वाली है. जी हां, सही सुना आपने, टीवी अदाकारा जिया मानेक अपने पति वरुण जैन के साथ 'बिग बॉस 20' में एंट्री करने वाली हैं. खबरों की मानें तो मेकर्स ने 'बिग बॉस 20' के लिए जिया मानेक और वरुण जैन को अप्रोच किया है. अगर सब ठीक रहा तो जिया मानेक और वरुण जैन बिग बॉस के घर में नजर आएंगे, इस खबर ने जिया मानेक और वरुण जैन के फैंस का दिल खुश कर दिया है.

सलमान खान