Suraj Chavan Wedding Video: बिग बॉस मराठी 5 विनर और जपुक जपुक स्टार सूरज चव्हाण अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं. सूरज चव्हाण ने 28 दिसंबर को अपनी बचपन की दोस्त संजना गोफाण से शादी की. दोनों की शादी की तमाम रस्में पुणे में हुईं, जहां से अब कपल की वेडिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. सूरज और संजना की शादी मराठी रीति-रिवाज से हुई और इसी वजह से दोनों की शादी में एक ऐसी रस्म हुई, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया. इस रस्म में सूरज अपनी नई नवेली दुल्हन के चेहरे पर बार बार कुल्ला करते हुए नजर आए. ये वीडियो देख फैंस और ट्रोलर्स दोनों ही हैरान है. आइए आपको वीडियो दिखाते हैं.
सूरज चव्हाण ने दुल्हन के चेहरे पर किया कुल्ला
सूरज चव्हाण (Suraj Chavan) और संजना गोफाण की शादी की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस बीच दोनों की शादी में हुई हल्दी सेरेमनी का एक वीडियो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कपल कुछ ऐसी रस्म करता हुआ नजर आ रहा है, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया है. वीडियो हल्दी सेरेमनी का है और इस वीडियो में सूरज और संजना जमीन पर बैठे हुए हैं. इस दौरान दोनों काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि सूरज आगे बढ़ते हैं और संजना के चेहरे पर कुल्ला कर देते हैं. ऐसा वह एक या दो बार नहीं बल्कि तीन से चार बार करते हैं. इस दौरान संजना के चेहरे पर एक भी शिकन नहीं होती. वह भी इस रस्म को एन्जॉय करती दिख रही हैं.
देखें वीडियो
View this post on Instagram
सूरज चव्हाण के वीडियो पर लोगों ने किया रिएक्ट
वीडियो यहीं खत्म नहीं होता. इसके बाद सूरज और संजना एक दूसरे को रस्म के दौरान ही किस भी करते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि सूरज अपने मुंह में लौंग दबाते हैं जिसे संजना को अपने होंठो से खींचना होता है. इस वजह से दोनों बार बार क्लोज आते हैं. इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'जो लाइफ में कभी नहीं देखा और ना ही सुना... वो इंस्टा पर देखने के लिए मिल जाता है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'छी... यार अगर हमारे यहां ऐसी रस्म होतीं तो मैं शादी नहीं करता.' एक यूजर ने लिखा है, 'भगवान का लाख शुक्र है कि ऐसी रस्म हमारे ईधर नहीं होती है.' इसके अलावा भी ऐसे ही कमेंट्स कर रहे हैं.
बिग बॉस मराठी के विनर रहे हैं सूरज
बता दें कि सूरज ने बिग बॉस मराठी 5 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था. इस शो के विजेता बनने के बाद उन्हें 14.6 लाख केस के साथ साथ 10 लाख का ज्वेलरी वाउचर और एक टू-व्हीलर मिला था. अभिजीत सावंत पहले रनर-अप और निक्की तंबोली दूसरे रनर-अप बने थे.
Subscribe Now
Enroll for our free updates