Bigg Boss Marathi 6 Winner: तन्वी कोल्टे बनीं 'बिग बॉस मराठी 6' की विनर, मिली इतनी प्राइज मनी

Bigg Boss Marathi Season 6: रियलिटी शो 'बिग बॉस मराठी' के सीजन 6 को विनर मिल गया है. तन्वी कोल्टे ने राकेश बापट को पीछे छोड़कर रियलिटी शो की ट्रॉफी उठाई है.

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: April 20, 2026 1:07 AM IST

रियलिटी शो 'बिग बॉस मराठी 6' (Bigg Boss Marathi 6) को अपना विनर मिल चुका है. 19 अप्रैल यानी रविवार को हुए शो के फिनाले में तन्वी कोल्टे (Tanvi Kolte) ने ट्रॉफी अपने नाम की है. उन्होंने राकेश बापट को पीछे छोड़ते हुए 'बिग बॉस मराठी 6' जीता है. तन्वी कोल्टे को ट्रॉफी के साथ मोटी प्राइज मनी और भी बहुत कुछ मिला है. शो के होस्ट और एक्टर रितेश देशमुख ने जैसे ही अनाउंस किया कि तन्वी कोल्टे विनर बनी हैं, वह खुशी से झूम उठीं. बताते चलें कि 'बिग बॉस मराठी 6' के टॉप 5 में तन्वी कोल्टे, राकेश बापट, विशाल कोटियन, अनुश्री माने और दीपाली सैयद पहुंचे थे.

तन्वी कोल्टे हुईं मालामाल

शो 'बिग बॉस मराठी 6' का रविवार को हुआ ग्रैंड फिनाले काफी धमाकेदार रहा है. इस दौरान एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस देखने को मिली. ग्रैंड फिनाले के मौके पर राखी सावंत पहुंचीं और अपने अंदाज से लोगों का दिल जीता. वहीं, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार्स अभिषेक बच्चन और जेनेलिया डिसूजा ने भी ग्रैंड फिनाले में शिरकत की. फिर वो समय आ गया जब 'बिग बॉस मराठी 6' को उसका विनर मिल गया. तस्वी कोल्टे विजेता बनकर सामने आईं. उनको शो जीतने के बाद 15 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली है. इसके साथ ही उन्हें एक इलेक्ट्रिक स्कूटर और हीरे के आभूषणों को लिए 10 लाख रुपये का वाउचर भी दिया गया है. बताते चलें कि तन्वी कोल्टे 'बिग बॉस मराठी 6' का विनर बनने से पहले 5 लाख रुपये के सूटकेस का ऑफर ठुकरा दिया था.

कौन हैं तन्वी कोल्टे?

'बिग बॉस मराठी 6' जीतने वाली तन्वी कोल्टे के बारे में लोगों जानना चाह रहे हैं कि उनका बैकग्राउंड क्या है. तन्वी कोल्ट महाराष्ट्र की चर्चित इंफ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर और मॉडल हैं. उन्होंने अपनी एजुकेशन पूरी करने के बाद डिजिटल की दुनिया में कदम रखा और काफी नाम कमाया है. तन्वी कोल्टे ने शॉर्ट वीडियो और ट्रेंडिंग रील्स बनाकर लोगों के बीच में अपनी जगह बनाई. इसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर रीच बढ़ती गई और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. तन्वी कोल्टे ने 'बिग बॉस मराठी 6' में एंट्री की और जबरदस्त खेल दिखाकर ना सिर्फ फिनाले तक पहुंचीं बल्कि ट्रॉफी भी जीती. इस रियलिटी शो को जीतने के बाद तन्वी कोल्टे की लोकप्रियता में काफी इजाफा होगा. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.