Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bigg Boss OTT 2: पूजा को सपोर्ट करने शो में आए महेश भट्ट, छूए मनीषा के पैर और एल्विश से कही दिल की बात

Mahesh Bhatt In Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में पूजा भट्ट को सपोर्ट करने उनके पिता महेश भट्ट आए। महेश भट्ट ने शो में आकर हर कंटेस्टेंट्स से खास बातचीत की। उनका एक वीडियो भी सामने आया है।

By: Kavita  |  Published: August 1, 2023 5:09 PM IST

Bigg Boss OTT 2: पूजा को सपोर्ट करने शो में आए महेश भट्ट, छूए मनीषा के पैर और एल्विश से कही दिल की बात

Mahesh Bhatt Entered In Bigg Boss OTT 2: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले में कुछ ही दिन बचे हैं और इससे पहले शो में फैमिली वीक की शुरुआत हो चुकी है। बिग बॉस के लाइव फीड में देखने के लिए मिल रहा है कि शो में कंटेस्टेंट्स के घरवालों ने आना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर भी शो के कुछ प्रोमो सामने आए हैं, जिसमें कंटेस्टेंट्स अपने घरवालों से मिलकर इमोशनल दिखाई दे रहे हैं। पूजा भट्ट के लिए बिग बॉस के घर में उनके पिता और मशहूर निर्देशक महेश भट्ट ने एंट्री ली। महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने घर आकर शो के सभी कंटेस्टेंट्स से बातचीत की, लेकिन उन्होंने मनीषा रानी और एल्विश यादव से दिल छू लेने बातें कहीं।

मनीषा से आंखों वाली हुईं बातें

दरअसल, बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के घर में महेश भट्ट की एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि घर में आकर महेश अपनी बेटी पूजा से मिलते हैं। इस दौरान पूजा और महेश दोनों की आंखें नम हैं। ये पल उन दोनों की स्पेशल बॉन्डिंग को साफ दिखा रहा है। इसके बाद वह घर के हर एक सदस्य से मिलते हैं। मनीषा रानी महेश भट्ट के पैर छूती हैं, तब महेश भट्ट भी बदले में मनीषा रानी के पैर छू लेते हैं। इस दौरान मनीषा रानी बहुत कुछ बोलने की कोशिश करती हैं, लेकिन महेश भट्ट मनीषा को शांत करवा देते हैं। इसके बाद वह उसकी आंखों में देखते हैं और बोलते हैं कि आज सिर्फ आंखों से बात होंगी। हालांकि, इस दौरान मनीषा रानी की आंखें नम हो जाती हैं।

देखें वीडियो

महेश भट्ट ने एल्विश यादव के लिए कहे खास शब्द

इसके बाद महेश भट्ट ने एल्विश यादव से भी मुलाकात की। महेश ने एल्विश यादव से 'वीकेंड का वार' का जिक्र किया, जब वह रोए थे। उन्होंने एल्विश से कहा कि जब तुम रोए थे, तब मेरा दिल रोया था। ये शब्द सुनकर एल्विश चुप रह गए थे।