Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bigg Boss OTT 2: शो में एंट्री लेते ही ट्रोल हुए महेश भट्ट, बेबिका के हाथों पर हाथ फेरना पड़ गया भारी

Mahesh Bhatt Trolled For Touching Bebika Hand: 'बिग बॉस ओटीटी 2' में फैमिली वीक के दौरान फेमस फिल्ममेकर महेश भट्ट ने अपनी बेटी पूजा को सपोर्ट करने के लिए बिग बॉस हाउस में एंट्री मारी। लेकिन इस दौरान महेश बेबिका के हाथों पर हाथ फेरने को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए।

By: Pratibha Gaur  |  Published: August 1, 2023 11:49 PM IST

Bigg Boss OTT 2: शो में एंट्री लेते ही ट्रोल हुए महेश भट्ट, बेबिका के हाथों पर हाथ फेरना पड़ गया भारी

Mahesh Bhatt Trolled: सलमान खान (Salman Khan) का फेमस कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) में इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है। हर दिन शो में कंटेस्टेंट्स के घरवाले आ रहे हैं। अब तक इस फैमिली वीक में अभिषेक मल्हान की मां, मनीषा रानी के पिता, जिया शंकर की मां, एल्विश यादव के पिता और पूजा भट्ट के पिता महेश भट्ट एंट्री ले चुके हैं। लेकिन हाल ही में जब पूजा भट्ट के पिता महेश भट्ट 'बिग बॉस' हाउस में पहुंचे तो इस दौरान उन्होंने बेबिका से लेकर मनीषा रानी समेत सभी घरवालों पर खूब प्यार बरसाया। लेकिन अब 'बिग बॉस ओटीटी 2' की एक क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसको लेकर महेश भट्ट ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं।

महेश भट्ट ने फेरा बेबिका के हाथ पर हाथ

फैमिली वीक में महेश भट्ट अपनी बेटी पूजा भट्ट को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे, इस दौरान उन्होंने एल्विश से लेकर बेबिका और मनीषा की भ खूब तारीफ की। अब 'बिग बॉस ओटीटी 2' का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है, जिसके कारण लोग सोशल मीडिया पर महेश भट्ट के खिलाफ अपशब्द लिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि महेश भट्ट घरवालों के साथ बैठे हैं और उनके बगल में बेबिका बैठी हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि महेश बेबिका के हाथ पर हाथ फेर रहे हैं।

हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग महेश भट्ट को जमकर खरी- खोटी सुना रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, "यार, यह कितना विकृत व्यक्ति है, शर्म आनी चाहिए। यह राष्ट्रीय टेलीविजन पर क्या कर रहा है, अपनी बेटी के सामने बेशर्मी से व्यवहार कर रहा है।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "यार जब उसने एल्विश के लिए अच्छे शब्दों का इस्तेमाल किया था तो मुझे लगा कि यह उतना भी बुरा नहीं है। लेकिन यह बहुत ठरकी आदमी है।" एक और यूजर ने लिखा, "इसने कहा था कि यह मनीषा से अकेले में मिलना चाहता है।"