Read Latest TV and Bigg Boss News: बिग बॉस (Bigg Boss) का एक सीजन खत्म होने के बाद इस शो के फैंस का ये सोच-सोचकर बुरा हाल होता है कि ‘अब क्या देखेंगे।’ हम दावे के साथ कह सकते है कि इस शो के फैंस इस समय यही सोच रहे होंगे। बिग बॉस 13 के फिनाले एपिसोड का आयोजन बीती रात ही किया जा चुका है और सिद्धार्थ शुक्ला इस शो के तेरहवें सीजन का खिताब अपने नाम कर चुके है। इस बीच इस शो के अगले सीजन यानि कि 14वें सीजन को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। जी हां सलमान खान ने बीती रात ही इशारा दे दिया है कि 14वें सीजन को देखने के लिए फैंस को कितना इंतजार करना होगा? Also Read - एक्सक्लूसिव: अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी ने खोला सालों पुराना राज, कहा 'सलमान, शाहरुख और बिग बी सेट पर खींचते थे दादू की टांग...'
कंटेस्टेंट्स के साथ की गई मस्ती से लेकर विनर के नाम की घोषणा के बीच भाईजान ने बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) को लेकर एक अहम जानकारी दे दी है। सलमान खान (Salman Khan) ने इशारों ही इशारों में बता दिया है कि बिग बॉस 14 को अबसे 7 महीने बाद लॉन्च किया जाएगा। हर बार की तरह इस साल भी बिग बॉस 14 का आगाज सितम्बर महीने से किया जाएगा।
विजेता को मिली ये चीजेंAlso Read - सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद इंटरनेट पर भद्दी-भद्दी बातें लिखने वालों को आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है
इस शो के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रॉफी के साथ-साथ 50 लाख रुपए प्राइजमनी, एक कार, एक मोबाइल फोन और अबू धाबी जाने का मौका मिल चुका है। Also Read - अभिनव कश्यप ने खान परिवार पर लगाया 'मनी लॉन्ड्रिंग' का आरोप, तो अरबाज खान बोले, 'हम तुम्हारे खिलाफ लीगल एक्शन...'
देखें बॉलीवुड लाइफ का ये दिलचस्प वीडियो...
सफल रहा ये सीजन
मेकर्स ने फैसला लिया था कि वह तेरहवें सीजन में सिर्फ और सिर्फ सेलीब्रिटीज को ही कास्ट करेंगे और देखा जाए तो इनका ये फैसला उनके फेवर में गया है। सालों बाद बिग बॉस के किसी सीजन को इतनी टीआरपी मिली है। बिग बॉस 13 ने ना सिर्फ टीआरपी लिस्ट में खूब धमाल मचाया बल्कि सोशल मीडिया के जरिए भी इस सीजन का बज लोगों के बीच बना रहा। फिलहाल के लिए कमेंटबॉक्स में बताए कि आप बिग बॉस 14 को देखने के लिए कितने उत्सुक है?
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज, हेलो पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...