रियलिटी शो बिग बॉस 19 का घर इन दिनों रोमांच और ड्रामा से भरा हुआ है, लेकिन इस हफ्ते के 'वीकेंड का वार' एपिसोड दर्शकों के लिए और भी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है. इस बार शो में एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जिसकी चर्चा हर सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है. इस हफ्ते के वीकेंड के वार में कॉमेडी जगत के सुपरस्टार और यूट्यूबर आशीष चंचलानी शो में एंट्री करने वाले हैं. आशीष न सिर्फ अपनी कॉमेडी से कंटेस्टेंट्स को हंसाएंगे, बल्कि इस वीकेंड पर घर में 'भूत' का एक डरावना खेल भी शुरू हो चुका है, जिसने घरवालों की रातों की नींद उड़ा दी है.
वीकेंड के वार में आशीष चंचलानी की एंट्री
आशीष चंचलानी एक ऐसे नाम हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है. उनकी एंट्री से शो की टीआरपी भी बढ़ सकती है. खबरों के अनुसार, आशीष चंचलानी इस हफ्ते के वीकेंड के वार में गेस्ट के तौर पर नहीं, बल्कि कंटेस्टेंट्स की क्लास लेने के लिए आ रहे हैं. वह अपने मजेदार अंदाज में कंटेस्टेंट्स के पूरे हफ्ते के ड्रामा, लड़ाइयों को लेकर घर वालों को जमकर सुनाएंगे. जिससे दर्शकों को भरपूर कॉमेडी का डोज मिलेगा. यह पहली बार है जब वह इस सीजन में घर के अंदर जा रहे हैं.
View this post on Instagram
बिग बॉस के घर में खेल
आशीष चंचलानी की एंट्री से पहले ही, बिग बॉस ने घरवालों के लिए एक नया और डरावना टास्क शुरू कर दिया है. बिग बॉस ने घर के एक हिस्से पर सेट तैयार किया गया. इस टास्क के तहत, घरवालों को किसी एक कंटेस्टेंट से किसी भी चीज का भूत उतारना है. वहीं मालती चाहर ने गौरव खन्ना का भूत उतारा, प्रणीत मोरे ने तान्या मित्तल के ओवरएक्टिंग का भूत उतारा है. वहीं आशीष चंचलानी ने जमकर तान्या का मजाक भी उड़ाया. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates