Dharmendra Connection With Bigg Boss: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) ने बीते दिन दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री से लेकर फैंस के बीच तक शोक का माहौल पैदा कर दिया है. हर कोई एक्टर के निधन पर गमगीन है और हिंदी सिनेमा पर दशकों तक राज करने वाले ही-मैन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहा है. वहीं टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में भी दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि दी गई. एपिसोड की शुरुआत में सलमान खान (Salman Khan) संग सेट पर बिताए ही-मैन के कुछ खुशनुमा पलों की तस्वीरों से हुई, वहीं इस दौरान बिग बॉस (Bigg Boss) ने धर्मेंद्र (Dharmendra) के एक वादे का भी खुलासा किया, जो अब कभी पूरा नहीं हो सकता.
Bigg Boss 19 में Dharmendra को मिली भावुक श्रद्धांजलि
गौरतलब है कि, 24 नवंबर 2025 की सुबह धर्मेंद्र के 89 साल की उम्र में निधन की खबर के बाद सोमवार पर स्ट्रीम हुए 'बिग बॉस 19' के एपिसोड की शुरुआत बेहद इमोशनल नोट के साथ हुई. शो के मेकर्स ने स्क्रीन पर दिवंगत एक्टर की कुछ शानदार तस्वीरें दिखाईं और एक दिल छू लेने वाला मैसेज दिया. फोटोज के साथ लिखा था, 'धर्मेंद्र के जाने से एक युग का अंत हो गया है. लीजेंड का सफर खत्म हो गया है, लेकिन उनका प्यार, उनकी हंसी हमारे दिल में हमेशा के लिए जिंदा रहेगी. वो हमारे दिल की ही-मैन हैं. रेस्ट इन पीस धर्मेंद्र सर. दिसंबर 8, 1935 से हमेशा के लिए.'
Salman Khan को अपना तीसार बेटे क्यों मानते थे Dharmendra
वहीं इस मैसेज के तुरंत बाद स्क्रीन पर धर्मेंद्र और शो के होस्ट सलमान खान की कुछ बेहद प्यारी और अनदेखी तस्वीरें दिखाई गईं. इन फोटोज में सलमान खान धर्मेंद्र को गले लगाते दिख रहे थे. बता दें कि, धर्मेंद्र और सलमान का रिश्ता सिर्फ फिल्मों या बिग बॉस के मंच तक ही सीमित नहीं था. धर्मेंद्र कई बार सलमान को अपना तीसरा बेटा बता चुके थे. उनका मानना था कि, 'भाईजान' में उन्हें अपने 'रंगीन मिजाज' और 'जज्बाती स्वभाव' की झलक दिखती है.
अधूरा रह गया 'ही-मैन' का बिग बॉस से किया ये वादा
गौरतलब है कि, धर्मेंद्र सलमान खान के शो बिग बॉस के मंच पर कई बार शिरकत कर चुके हैं, हालांकि, आखिरी बार एक्टर 'बिग बॉस 17' के न्यू ईयर स्पेशल एपिसोड में अपने बेटे बॉबी देओल के साथ आए थे, तो उन्हें फैंस का खूब प्यार मिला था. दर्शकों और सलमान की शानदार मेजबानी से खुश होकर उस दौरान धर्मेंद्र ने वादा किया था कि, वह जल्द ही फिर से इंस मंच पर लौटेंगे. ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे थे कि, वह 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले (Bigg Boss 19 Grand Finale) या किसी स्पेशल एपिसोड में जरूर नजर आएंगे, लेकिन इसके पहले ही एक्टर 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए. ऐसे में उनका बिग बॉस से किया ये वादा अधूरा ही रह गया.
Subscribe Now
Enroll for our free updates