Bigg Boss 19 Latest Episode: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का यह 'वीकेंड का वार' (Weekend Ka Vaar) एपिसोड सचमुच काफी दमदार और शानदार रहा. शनिवार को सलमान खान ने जहां अशनूर कौर (Ashnoor Kaur), नेहल (Nehal Chudasama) और कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) समेत घर के कई और कंटेस्टेंट्स को उनकी गलतियां याद दिलाईं, वहीं अब रविवार को एविक्शन के साथ-साथ घर वालों को 'जहर' का डोज भी पीना पड़ेगा. शनिवार के मुकाबले रविवार का एपिसोड काफी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि इस बार शो में एंट्री हो रही है मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) की.
शो को मिलेगा दूसरा वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के रविवार के एपिसोड का प्रोमो वीडियो रिलीज हो चुका है, जिससे पता चलता है कि घर में दूसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री के साथ-साथ 'बिग बॉस OTT 2' विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) भी धमाल मचाने के लिए आ रहे हैं. वह न सिर्फ घरवालों की पोल खोलते दिखेंगे बल्कि, उनसे 'जहरीला टास्क' भी करवाने वाले हैं.
TRENDING NOW
View this post on Instagram
सिस्टम हैंग करने आए Elvish Yadav
प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि एल्विश यादव को स्टेज पर देखकर सलमान खान कहते हैं, 'जाओ, एकदम सिस्टम हैंग कर देना.' इसके बाद एल्विश की एंट्री घर के अंदर होती है और फिर वह कंटेस्टेंट्स के साथ मजेदार लेकिन विस्फोटक एक्टिविटी करते हैं. दरअसल, उन्होंने घरवालों को सिरिंज यानी इंजेक्शन में एंटीडोट देते हुए कहा कि उन्हें उस कंटेस्टेंट का नाम लेना है, जिसमें सबसे ज्यादा 'जहर' भरा है, ताकि वह उसका विष निकाल सकें.
'कितना ही एंटीडोट दे लो, खत्म ना...'
इस टास्क में सबसे पहले जीशान कादरी ने कुनिका सदानंद को बुलाया और हंसते हुए कहा कि घर में अगर 100 मुद्दे हैं तो 95 की जड़ कुनिका जी ही हैं. यह सुनकर कुनिका समेत बाकी सब की भी हंसी छूट गई. लेकिन असली ड्रामा तब हुआ जब अमाल मलिक ने अशनूर कौर को एंटीडोट दिया. इसी बीच एल्विश यादव ने मजेदार कमेंट करते हुए कहा, 'इसको तो कितना ही एंटीडोट दे लो, खत्म ना होना है जहर.'
View this post on Instagram
अभिषेक बजाज ने दिया 'सरप्राइज'
वहीं इस टास्क में अभिषेक बजाज ने फरहाना का नाम लेते हुए कहा कि विष की बात हो और फरहाना का नाम न आए, ऐसा हो नहीं सकता. फरहाना खुद ही इंजेक्शन लेने आ गईं, लेकिन अभिषेक ने उन्हें सरप्राइज देते हुए कहा, 'तेरा नाम लूंगा नहीं वापस जा.' हालांकि, कुछ भी कहो रविवार का एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. एल्विश यादव का यह जहरीला टास्क घरवालों को अपनी भड़ास निकालने का मौका देगा, लेकिन साथ ही खुलासे और कड़वी बातों के जहर का घूंट भी कंटेस्टेंट्स को पीना पड़ेगा.
Subscribe Now
Enroll for our free updates