Bigg Boss 16 Contestant Priyanka Chahar Choudhary In Dunki: रियलिटी शो बिग बॉस 16 को अपना विनर मिल गया है। एमसी स्टेन ने इस शो की ट्रॉफी को अपने नाम करके हर किसी के होश उड़ा दिए। स्टेन ने शो के मजबूत कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे को करारी मात दी है। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग शिव ठाकरे (Shiv Thakare) और प्रियंका में से किसी एक को शो का असली विनर बता रहे हैं। इसी वजह से फैंस निराश हैं। लेकिन प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है, जिसे पढ़कर चाहने वालों के चेहरे पर एक लंबी मुस्कुराहट आ जाएगी। शो में रहते हुए एक्ट्रेस को शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' ऑफर हुई है और अब वह जल्द ही डंकी (Dunki) के सेट पर नजर आएंगी।
जल्द शूटिंग शुरू करेंगी प्रियंका
दरअसल, बीते दिनों यह खबर सामने आई थी कि प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) को शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' ऑफर हुई है और इसके लिए एक्ट्रेस ने हां भी भर दी। दावा यह भी किया गया कि सलमान के कहने के बाद ही प्रियंका का यह फिल्म ऑफर हुई है। वहीं, अब इस खबर पर हम आपके लिए अपडेट लेकर आए हैं। प्रियंका बिग बॉस के घर से पूरे चार महीने बाद बाहर हो गई हैं और अब वह डंकी की शूटिंग करने के लिए तैयार हैं। प्रियंका अपनी इस फिल्म की शूटिंग के लिए काफी ज्यादा एक्साइडेट हैं और वह अप्रैल या मई के महीने से शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ काम करती नजर आएंगी।
View this post on Instagram
फिल्म में है अहम रोल
जानकारी के मुताबिक, राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'डंकी' में प्रियंका का बहुत अहम रोल है। प्रियंका के साथ फिल्म की शूटिंग मुंबई में ही होगी और जल्द ही फिल्म के लिए प्रियंका का शेड्यूल भी फाइनल कर लिया जाएगा। फिलहाल, प्रियंका बिग बॉस 16 से बाहर आकर अपने दोस्तों और परिवार के साथ थोड़ा टाइम बिताने वाली हैं। चार महीने से वह इन सबसे दूर हैं, जिस वजह से यह समय एक्ट्रेस के लिए काफी ज्यादा खास है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates