Gangubai Kathiawadi Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की गंगूबाई काठियावाड़ी बीते 25 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई और खास बात तो यह है कि पहले दिन ही फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की। आलिया भट्ट की फिल्म ने अपने कॉन्सेप्ट से समीक्षकों का दिल तो जीता ही था। साथ ही फिल्म को पहले ही दिन मिले रिस्पॉन्स से अब यह भी कहा जा सकता है कि यह दर्शकों की उम्मीद पर पूरी तरह से खरी उतरी है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक, फिल्म ने पहले ही दिन करीब 9.50 से 10 करोड़ रुपये की कमाई की।
वेबसाइट के अनुसार, आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने मुंबई में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके अलावा उत्तरी भारत में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। वहीं दक्षिण भारत की बात करें तो वहां फिल्म अपनी जगह बनाने में थोड़ी सी चूक गई, क्योंकि वहां पहले ही अजित कुमार और पवन कल्याण जैसे सुपरस्टार की फिल्मों की चर्चा है।
लगभग 10 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग करने वाली आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' बॉलीवुड की सेकंड हाईएस्ट ओपनर फिल्म बन सकती है। खास बात तो यह है कि भारत के अलावा आलिया भट्ट की यह फिल्म यूएस और यूके में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि अगर फिल्म को हिट साबित होना है तो उसे कम से कम 110 करोड़ रुपये अपने पाले में लाने होंगे।
'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) फिल्म में लोगों को आलिया भट्ट की एक्टिंग काफी पसंद आई। उनके अलावा फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) और विजय राज (Vijay Raj) ने भी अहम भूमिका अदा की और उन्होंने भी अपने अभिनय का जलवा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके अलावा फिल्म में इमरान हाशमी का कैमियो है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates