Priyanka Choudhary Celebrated Holi With Sumbul: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 में नजर आए कंटेस्टेंट्स बेशक कितना भी लड़े हो लेकिन शो से बाहर आकर हर कोई दोस्त बन गया है। शो में सुंबुल तौकीर खान और प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) की भी बिल्कुल नहीं बनी। लेकिन अब दोनों को होली के जश्न में धमाल मचाते हुए देखा गया है। होलिका दहन के साथ होली की शुरुआत हो चुकी है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स के होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज जमकर वायरल हो रही हैं। इस बीच, अब बिग बॉस की कंटेस्टेंट्स रही सुंबुल और प्रियंका की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें दोनों पार्टी में जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं, दोनों के बीच राजीव अदातिया ने आकर तड़का लगाया है।
होली पार्टी में प्रियंका की मस्ती
दरअसल, हाल ही में एक होली पार्टी के दौरान प्रियंका चाहर चौधरी, सुंबुल तौकरी खान (Sumbul Touqeer Khan), मान्या सिंह और राजीव अदातिया एक साथ नजर आए। इस पार्टी में प्रियंका व्हाइट शॉर्ट ड्रेस के हैवी इयररिंग और स्नीकर पेयर किए थे, जिसमें वह काफी खूबसूरत लगीं। इस पार्टी की कुछ तस्वीरों में प्रियंका सुंबुल के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा, प्रियंका ने मान्या सिंह के लाल पर ढेर सारा गुलाल लगाया। एक वीडियो राजीव अदातिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर किया है, जिसमें वह प्रियंका के साथ 'वखरा स्वैग नी' गाने पर झूमते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन तमाम तस्वीरों और वीडियोज को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
देखें पोस्ट
View this post on Instagram
क्या कर रही हैं सुंबुल-प्रियंका
बिग बॉस 16 से बाहर आने के बाद प्रियंका चाहर चौधरी और सुंबुल तौकीर खान अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में बिजी हो गए हैं। सुंबुल ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है और वह वेब शो डियर इश्क में नजर आ रही हैं। दूसरी तरफ प्रियंका चाहर चौधरी जल्द ही अंकित गुप्ता के साथ म्यूजिक वीडियो में दिखाई देंगी। इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग जारी है और जल्द ही इसका टीजर भी आने वाला है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates