Bigg Boss 14: Jasmin Bhasin ने Vikas Gupta को सुनाई खरी-खोटी, बोलीं- 'शो से खुद की वजह से निकाले गए थे'

Bigg Boss 14 के घर में Jasmin Bhasin ने Vikas Gupta के सामने ही उन्हें 'नकली' बता दिया। जैस्मिन ने कहा कि विकास पहले असली लगते थे लेकिन अब वे नकली लगने लगे हैं।

WrittenBy
By: Ravi Pareek | Published: January 1, 2021 8:26 AM IST

'बिग बॉस 14' (Bigg Boss) के हाल के एपिसोड में जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) ने घर के कुछ बाकी सदस्यों के सामने विकास गुप्ता (Vikas Gupta) को 'फेक' बताया था। 'बिग बॉस 14' के लेटेस्ट एपिसोड (31 दिसंबर) में जैस्मिन ने विकास के सामने ही उनके बारे में सब कुछ बोल दिया। जैस्मिन ने विकास को बताया कि वह विकास के बारे में क्या सोचती हैं। विकास डाइनिंग एरिया में जैस्मिन से बात करने आते हैं। वह जैस्मिन को प्यारा इंसान बताते हैं और कहते हैं कि वे जैस्मिन के लॉयल नेचर को पसंद करते हैं।

विकास कहते हैं, 'अगर जैस्मिन किसी के प्रति ईमानदार बनने का फैसला करती है तो वह इसमें अपना 100% देती है। मैं उस वक्त इंप्रेस हुआ जब अभिनव (Abhinav Shukla) ने नॉमिनेशन में जैस्मिन का नाम नहीं लिया लेकिन फिर भी जैस्मिन उसके साथ खड़ी रहीं। वह सही और गलत नहीं देखती है। जब से मैं इस घर में आया हूं। मैं जैस्मिन का दोस्त बनना चाहता था।'

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इस दौरान जैस्मिन और राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) उन्हें ध्यान से सुनते हैं। जैस्मिन उस दौर को याद करती हैं जब विकास 'खतरा खतरा खतरा' नाम का शो कर रहे थे। जैस्मिन कहती हैं, 'साइड वाइड कुछ नहीं होता है। मुझे सब पता है। व्यवहार और विश्वास, वो सब नकली होता है।' इस पर विकास कहते हैं, 'मैंने खुद को जानबूझकर बदला है। अब मुझे डर है कि कहीं मैं और कोई ना बन जाऊं। मैं ठीक हूं। 'खतरा खतरा खतरा' शो से मुझे बाहर किया गया था। चैनल ने मुझे बेदखल कर दिया था।'

इस पर जैस्मिन ने कहा, 'आप निकाले गए थे। इसके पीछे कुछ कारण थे। वहां आपने विवाद खड़ा किया था।' इस पर विकास गुस्सा हो जाते हैं और फिर जैस्मिन कहती हैं, 'आपका इस तरह से बिहेव करना मुझे पसंद नहीं है। आपकी आंखें, एक्सप्रेशन और आपका बात करने का तरीका। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। पहले मुझे विकास असली लगता था। अभी सब नकली लगता है।'

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)