Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bigg Boss 19: टॉप 5 में पहुंचे ये कंटेस्टेंट, इस सदस्य का टूटा ट्रॉफी का सपना! मिड वीक एविक्शन में हुआ बेघर, नाम जानकर नहीं होगा यकीन

Bigg Boss 19: जैसे-जैसे 'बिग बॉस 19' ग्रैंड फिनाले की तरफ बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे शो और भी ज्यादा इंट्रेस्टिंग होता जा रहा है. इसी बीच टॉप 5 फाइनलिस्ट की लिस्ट सामने आ गई है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: December 2, 2025 9:32 PM IST

Bigg Boss 19: टॉप 5 में पहुंचे ये कंटेस्टेंट, इस सदस्य का टूटा ट्रॉफी का सपना! मिड वीक एविक्शन में हुआ बेघर, नाम जानकर नहीं होगा यकीन

Bigg Boss 19 Mid Week Eviction: 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर आ चुका है. लाखों फैंस जिस पल का इंतजार कर रहे थे, वो आखिरकार आ गया है. दरअसल, शो को उसके टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं, लेकिन इस टॉप 5 की रेस (Bigg Boss 19 Top 5 Contestant) के लिए घर में एक ऐसा शॉकिंग मिड-वीक एविक्शन हुआ है, जिसने सबको हिलाकर रख दिया है, क्योंकि इसमें जिस सदस्य को बाहर का रास्ता दिखाया गया है, उसे काफी मजबूत खिलाड़ी माना जा रहा था. तो चलिए जानते हैं ये कंटेस्टेंट कौन है.

ट्रॉफी से पहले टूटा इस कंटेस्टंट का सपना

दरअसल, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 5 मजबूत माने जाने वाले कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए थे, जिसमें प्रणित मोरे, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और मालती चाहर का नाम शामिल था. जिसके बाद अब घर से बेघर होने वाले सदस्य का नाम सामने आ गया है. बिग बॉस से जुड़ी खबरें शेयर करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स के मुताबिक, ये शॉकिंग एविक्शन किसी और का नहीं बल्कि, बिग बॉस 19 की सबसे मजबूत खिलाड़ी मानी जाने वाली मालती चाहर का हुआ है. मालती का सफर ट्रॉफी से चंद कदम पहले ही खत्म हो गया, जिसने उनके फैंस को मायूस कर दिया है.

फायर पिट टास्क में हुआ एविक्शन का ऐलान

यह एविक्शन काफी हैरान करने वाला था, क्योंकि बिग बॉस ने अचानक एक मिड-वीक एलिमिनेशन टास्क करवाया. सभी प्रतिभागियों को गार्डन एरिया में बुलाया गया और उन्हें अपनी-अपनी फोटो को एक फायर पिट में डालने को कहा गया. बिग बॉस का नियम था कि, जिसकी फोटो डालने पर लाल बत्ती जल जाएगी, वह तुरंत घर से बाहर हो जाएगा. वहीं इस टास्क के दौरान जैसे ही मालती चाहर (Malti Chahar) ने अपनी तस्वीर फायर पिट में डाली, उसमें लाल बत्ती जल उठी. यह पल घर में मौजूद हर सदस्य के लिए शॉकिंग था.

View this post on Instagram

A post shared by Film Window (@film.window)

फिनाले में पहुंचे ये 5 कंटेस्टेंट

मालती चाहर के बाहर होने के बाद अब 'बिग बॉस 19' के टॉप 5 फाइनलिस्ट की लिस्ट फाइनल हो चुकी है. जिसमें प्रणित मोरे, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और गौरव खन्ना का नाम शामिल है. ये वो पांच नाम हैं, जो 7 दिसंबर को होने वाले ग्रैंड फिनाले में ट्रॉफी के लिए लड़ेंगे.

कब और कहां देखें फिनाले?

'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर 2025 को होगा. अगर आप इसे टीवी पर देखना चाहते हैं, तो यह कलर्स चैनल पर रात 10:30 बजे टेलीकास्ट होगा. वहीं, अगर ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए ओटीटी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉट स्टार पर रात 9 बजे से शुरू हो जाएगी आप वहां देख सकते हैं.