Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Mridul Tiwari ने फैंस के सामने खोला फरहाना की गेम स्ट्रेटजी? अमाल मलिक के लिए कही ये बात…

बिग बॉस कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी घर से बेघर हो गए हैं. हाल ही में उन्होंने फरहाना भट्ट और अमाल मलिक के बारे में कई बातें कहीं हैं. मृदुल ने फरहाना भट्ट की गेम स्ट्रेटजी को बताया.

By: Shreya Pandey  |  Published: November 14, 2025 3:20 PM IST

Mridul Tiwari ने फैंस के सामने खोला फरहाना की गेम स्ट्रेटजी? अमाल मलिक के लिए कही ये बात…

बिग बॉस का गेम कब बदल जाए इसके बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है. पिछले हफ्ते के वीकेंड के वार में अभिषेक बजाज को घर से बेघर किया गया, जिसे देखकर फैंस एकदम हैरान थे. वहीं इस हफ्ते मिड वीक एविक्शन से बिग बॉस मृदुल तिवारी को बेघर कर दिया है. मृदुल तिवारी का एविक्शन बिल्कुल भी फेयर नहीं था. इसके बारे में फैंस और खुद मृदुल भी इसका विरोध कर रहें हैं. मृदुल के घर से बाहर होने के वजह से फैंस बहुत गुस्से में भी हैं. इसी बीच अब मृदुल ने खुद पब्लिक के बीच आकर घर के अंदर के सीक्रेट और कंटेस्टेंट्स के गेम प्लान पर खुलकर बात की है. मृदुल ने फरहाना के गेम प्लान को भी समझाया है.

क्या है फरहाना की गेम स्ट्रेटजी

जब मृदुल से सबसे टॉक्सिक कंटेस्टेंट के बारे में पूछा गया तो मृदुल तिवारी ने फरहाना भट्ट को बताया है. मृदुल के अनुसार, फरहाना का पूरा गेम प्लान सिर्फ झगड़ा करके लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना है. मृदुल ने कहा, "फरहाना मुझे समझ नहीं आती और बहुत टॉक्सिक भी लगती है. वह बस किसी तरह से अपना काम पूरा करना जानती है, लड़ाई से शुरुआत करेगी और खत्म भी लड़ाई पर होगा." मृदुल ने आगे कहा कि, "अगर कोई लड़ाई होती है, तो जाहिर सी बात है सारे कैमरे आपकी तरफ होंगे, आपको अटेंशन मिलेगी. वो कुछ भी प्योर नहीं करती, इसलिए मुझे वो टॉक्सिक लगती है.

अमाल के लिए कही ये बात

मृदुल तिवारी ने अमाल मलिक को भी 'दोगला' बताया और घर के अंदर की एक कहानी भी बताई. मृदुल ने बताया कि शो के पहले ही दिन उन्हें और अमाल को एक साथ काम सौंपा गया था, जिससे उन दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई थी और साथ काम करने से उनका रिश्ता मजबूत भी हुआ. मृदुल के अनुसार, यह दोस्ती एकतरफा थी. उन्होंने कहा, "अमाल मेरा भाई था, इसलिए मैंने उसे कभी नॉमिनेट नहीं किया. मैंने कहा था कि अगर वह मुझे भाई कहेगा, तो मैं वैसा ही रहूंगा." "लेकिन जब अमाल की बारी आई, तो उसने मुझे तुरंत नॉमिनेट कर दिया." ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.