Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bigg Boss 19: फिनाले से ठीक पहले घर से बेघर हुआ ये स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट! फैंस को लगा सदमा, सलमान खान बार-बार दे रहे थे चेतावनी

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' में इन दिनों जबरदस्त ट्वीस्ट देखने को मिल रहे हैं. जहां हाल ही में डबल एविक्शन में अभिषेक बजाज और नीलम गिरी घर से बेघर हुए हैं, वहीं अब एक और स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट घर से बाहर हो सकता है.

By: Masummba Chaurasia  |  Published: November 11, 2025 7:25 PM IST

Bigg Boss 19: फिनाले से ठीक पहले घर से बेघर हुआ ये स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट! फैंस को लगा सदमा, सलमान खान बार-बार दे रहे थे चेतावनी

Bigg Boss 19 Eviction: टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अपने फिनाले के बेहद करीब है, लेकिन इससे पहले ही शो में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल गया है. सलमान खान के इस शो में जहां हर हफ्ते नए ड्रामे और इमोशंस देखने को मिल रहे हैं, वहीं अब घर से एक और स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के बाहर होने की खबर ने फैंस को हिलाकर रख दिया है.

बीते हफ्ते ही शो में डबल एविक्शन हुआ था, जिसमें अभिषेक बजाज और नीलम गिरी को घर से बाहर जाना पड़ा था. दर्शक अभी इन दोनों के एविक्शन से उबरे भी नहीं थे कि अब एक और झटका लगने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते 'बिग बॉस 19' में मिड वीक एविक्शन होने वाला है, और इस बार घर से बाहर होने वाले कंटेस्टेंट का नाम जानकर फैंस वाकई हैरान रह जाएंगे.

रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार एविक्शन की तलवार मृदुल तिवारी पर गिर सकती है. पहले खबर सामने आई थी कि कुनिका सदानंद और प्रणित मोरे घर से बेघर हो सकते हैं, लेकिन हाल में सामने आया कि मृदुल तिवारी शो से बाहर हो सकते हैं.

वहीं शो के होस्ट सलमान खान भी कई बार मृदुल को चेतावनी दे चुके हैं कि वे शो में एक्टिव नहीं दिख रहे हैं और जिन मुद्दों पर उन्हें बोलना चाहिए, वहां वे चुप रह जाते हैं. शायद यही उनकी एविक्शन की वजह बन सकती है. फिलहाल, शो में अब 10 कंटेस्टेंट्स बचे हैं, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, शहबाज बदेशा, अशनूर कौर, प्रणित मोरे, मालती चाहर और मृदुल तिवारी.

अब देखना दिलचस्प होगा कि ग्रैंड फिनाले से पहले कौन शो में अपनी जगह बनाए रखता है और कौन बाहर का रास्ता देखता है. फैंस को अब बस इंतजार है वीकेंड का वार का, जब सलमान खुद बताएंगे कि कौन हुआ 'बिग बॉस 19' के घर से बेघर