सलमान खान के शो में कंटेस्टेंट्स का चीखना-चिल्लाना शुरू हो चुका है। इस हफ्ते की कैप्टेंसी टास्क (बीबी वर्ल्ड टूर) ने घर की शांति ही भंग कर दी है। टास्क में सबसे ज्यादा दिक्कत जैस्मिन भसीन को हुई है। दूसरी टीम (रेड जोन) के सदस्य राहुल वैद्य ने जैस्मिन भसीन का ट्रैवल बैग खींच लिया था। जिसके बाद तुरंत ही टास्क की संचालक नैना सिंह ने जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) को कैप्टेंसी की रेस से बाहर कर दिया था। खुद को हारता हुआ देखकर जैस्मिन भसीन ने वुमन कार्ड खेलना शुरू कर दिया और इस समय सोशल मीडिया पर उनकी खूब किरकिरी भी हो रही है।
इस बीच मेकर्स ने 'बिग बॉस 14' का ऐसा प्रोमो रिलीज कर दिया है, जिसे देखने के बाद लोग अपना सिर पीटते हुए नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो में जैस्मिन भसीन वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शार्दुल पंडित से कह रही हैं कि उन्हें रात में अब ठीक से नींद नहीं आती है। वो रात में चौंककर उठ रही हैं। जैस्मिन भसीन का कहना है कि राहुल वैद्य से लड़ने के बाद वो काफी डिस्टर्ब हो चुकी हैं।
इस प्रोमो को देखने के बाद कमेंट बॉक्स में ही लोगों ने जैस्मिन भसीन को भला-बुरा कहना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा है, 'कितना ओवरएक्टिंग करती है ये भाई...इसके ओवरएक्टिंग का पैसा काटो कोई..।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है, 'इसके पास खेलने के लिए कुछ भी नहीं है तो फालतू के ड्रामा कर रही है।'
देखें 'बिग बॉस 14' का नया प्रोमो...
View this post on InstagramAlso Read
जैस्मिन भसीन को नहीं मिल रहा है इंडस्ट्री से सपोर्ट
जय भानुशाली, काम्या पंजाबी, आकांक्षा पुरी और तमाम सितारे राहुल वैद्य को सपोर्ट कर रहे हैं। टीवी इंडस्ट्री भी जैस्मिन भसीन को गलत ठहरा रही है। देखना होगा कि समय रहते जैस्मिन भसीन सही दिशा की ओर मुड़ेंगी या नहीं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates