Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bigg Boss 19 के इस सितारे के साथ Rekha ने किया कुछ ऐसा कि हो गईं ट्रोल, सोशल मीडिया पर मचा कोहराम

Rekha Trolled due to this Bigg Boss 19 Star: हाल ही में बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा एक इवेंट में पहुंची थीं. यहां पर रेखा ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से लोगों ने उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है.

By: Shivani Duksh  |  Published: November 30, 2025 1:45 PM IST

Bigg Boss 19 के इस सितारे के साथ Rekha ने किया कुछ ऐसा कि हो गईं ट्रोल, सोशल मीडिया पर मचा कोहराम

रेखा (Rekha) बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में से एक हैं. रेखा जब जब किसी इवेंट में जाती हैं तब तब हंगामा मच जाता है. कुछ समय पहले ही रेखा एक इवेंट में पहुंची थीं. यहां पर रेखा ब्लैक कलर की खूबसूरत साड़ी पहनकर आई थीं. इस दौरान रेखा ने बॉलीवुड के जानेमाने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ खूब पोज दिए. इस इवेंट में और भी कई सितारे मौजूद थे. इसी बीच रेखा ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से वो बुरी तरह ट्रोल हो गई हैं. दरअसल फिल्म गुस्ताख दिल के इस इवेंट में रेखा के अलावा विजय वर्मा और बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) स्टार अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) भी नजर आए. स्टेज पर ये सभी सितारे जमकर पोज दे रहे थे.

अभिषेक बजाज को नजरअंदाज करके फंसीं रेखा

रेखा ने भी फातिमा सना शेख और मनीष मल्होत्रा से जमकर गप्पे मारे. वहीं बराबर में खड़े अभिषेक बजाज और विजय वर्मा की तरफ देखा तक नहीं... हालांकि कैमरे के आगे अभिषेक बजाज आराम से रेखा के पीथछे नजर आए. पूरा समय अभिषेक बजाज रेखा के पीछे खड़े होकर मुस्कुरा रहे थे. हालांकि अभिषेक बजाज के फैंस को रेखा का ये अंदाज हीं पसंद आया है. यही वजह है जो बीते दिन से ही अभिषेक बजाज के फैंस रेखा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

अभिषेक बजाज के फैंस ने कर दिया रेखा को ट्रोल

यूजर्स बार बार रेखा और उनकी इस हरकत के बारे में बात कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, वैसे रेखा चाहे किसी से भी मिले उसे गले लगा लेती हैं. इस बार उनको अभिषेक बजाज और विजय वर्मा क्यों नहीं नजर आए. रेखा का ये अंदाज मुझे बहुत पसंद था. हालांकि अब रेखा मेरे मन से उतर चुकी हैं. रेखा को ऐसा नहीं करना चाहिए. वहीं एक यूजर ने लिखा, रेखा को इस तरह से बाकी सितारों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए था. ये गलत बात है. वो अक्सर ऐसा करती तो नहीं हैं.