Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' अब अपने आखिरी और सबसे रोमांचक पड़ाव पर पहुंच चुका है. फिनाले की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और दर्शकों में इस बात को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट है कि आखिर सीजन का विनर कौन बनेगा. पूरे सीजन में लड़ाइयों, दोस्तियों, गेम-प्लान, इमोशनल मोमेंट्स और कई शॉकिंग ट्विस्ट्स ने दर्शकों का पूरा मनोरंजन किया. अब शो धीरे-धीरे अपनी अंतिम स्टेज की ओर बढ़ रहा है और फैंस के बीच ट्रॉफी को लेकर जबरदस्त चर्चा है.
मिड-वीक एविक्शन से बढ़ा सस्पेंस
फिनाले वीक में बिग बॉस एक बड़ा ट्विस्ट लेकर आए हैं. इस बार मिग वीक में एक कंटेस्टेंट को घर से बेघर किया जाएगा, जिसके बाद वह टॉप 5 में पहुंचने का मौका खो देगा. जियो हॉट स्टार पर मिड-वीक एविक्शन की वोटिंग शुरू हो चुकी है और दर्शक अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को बचाने के लिए 2 दिसंबर 2025 सुबह 10 बजे तक वोट कर सकते हैं. इस बीच, गौरव खन्ना पहले ही टिकट टू फिनाले जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर चुके हैं. वह फिलहाल एकमात्र सेफ कंटेस्टेंट हैं, जबकि बाकी सभी पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी हुई है.
कौन बन सकते हैं टॉप 5 फाइनलिस्ट?
मिड-वीक एविक्शन के लिए जिन पांच कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया गया है, उनमें शामिल हैं. फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, मालती चाहर, प्रणित मोरे और तान्या मित्तल. परफॉर्मेंस और जर्नी के आधार पर देखा जाए तो मालती चाहर को बाकी कंटेस्टेंट्स की तुलना में कमजोर माना जा रहा है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि वह मिड-वीक एविक्ट हो सकती हैं. इसके बाद शो को ये संभावित टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल सकते हैं. गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, प्रणित मोरे और तान्या मित्तल.
कब और कहां देख सकते हैं ग्रैंड फिनाले?
ग्रैंड फिनाले रविवार 7 दिसंबर 2025 को होगा, जो रात 10:30 बजे कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होगा. वहीं ओटीटी लाइव स्ट्रीमिंग रात 9 बजे जियो हॉट स्टार पर होगी. अब देखने वाली बात होगी कि इस बार 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी कौन अपने नाम करता है. क्या गौरव खन्ना अपनी सेफ पॉजिशन को जीत में बदलेंगे या बाकी कंटेस्टेंट्स में से कोई आखिरी वक्त में बाजी मार जाएगा? फैंस बेसब्री से इस धमाकेदार नतीजे का इंतजार कर रहे हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates