टीवी के विवादित रिएलिटी बिग बॉस 13 (Bigg boss 13 ) को विजेता मिल गया है। सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) ने शानदार जीत हासिल करते हुए बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। वैसे आपको बता दें, जीत और हार की इस दौड़ में सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और आसिम रियाज (Asim Riaz) एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते दिखाई दिए। बिग बॉस 13 में असीम रियाज पहले रनर-अप रहे हैं। शुरुआत से ही असीम रियाज को इस शो के मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक माना जा रहा है। ऐसे में कई लोग ये सोच रहे होंगे कि आखिर वो कौन सी वजहें है जिसके चलते वह इस शो के विजेता नहीं बन पाए? इस खास रिपोर्ट में आपको वो 7 वजहें बताएंगे जिसके चलते असीम रियाज बिग बॉस 13 की ट्रॉफी के करीब आकर भी उसे पा नहीं सके।
इन 7 वजहों के चलते बिग बॉस 13 के विजेता नहीं बन पाए असीम रियाज...
1. बिग बॉस के घर में असीम रियाज (Asim Riaz) लड़ाई का दूसरा नाम बन गए थे। बिग बॉस के घर में सबसे गुस्सैल कंटेस्टेंट के तौर पर उनका नाम लिया जाता था। सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी लड़ाई में काफी चर्चा बटोरी थी। कहीं ना कहीं उनका खेल सिर्फ लड़ाई तक ही सीमित रह गया था।
2. बिग बॉस के घर में असी रियाज (Asim Riaz) ने जिससे भी लड़ाई को उसको अपना दुश्मन मान लिया। लड़ाई के बाद उन्होंने ने कभी भी उस कंटेस्टेंट से दोस्ती करने के बारे में नहीं सोचा। तो वहीं सिद्धार्थ शुक्ला(Siddharth Shukla) ने धीरे-धीरे अपने दुश्मनों की ओर भी दोस्ती का हाथ बढ़ा लिया था।
(इसे भी पढ़े- 'Bigg Boss 13' का खिताब जीतने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए Sidharth Shukla, मां और बहन को भी लगाया गले)
3 . बिग बॉस के घर में आने के बाद आसिमरियाज (Asim Riaz) को फेम और पॉपुलैरिटी खूब मिली हो लेकिन वो सिद्धार्थ शुक्ला(Siddharth Shukla) के आगे नहीं जा पाए।
4. असीम रियाज (Asim Riaz) सिर्फ लड़ाई के चलते दर्शकों के बीच चर्चित थे। उन्होंने ने कभी भी दर्शकों का मनोरंजन नहीं किया। लड़ाई के अलावा उन्होंने दर्शकों को कंटेंट के मामले में कुछ भी नहीं दिया।
5. बिग बॉस के घर में गेम खेलने आए असीम रियाज (Asim Riaz) ने कभी भी घर वालों से दोस्ती नहीं की। तो वहीँ सिद्धार्थ शुक्ला(Siddharth Shukla) सबसे दोस्ती करते और उनके सपोर्ट में खड़े रहते दिखाई दिए।
6. बिग बॉस के घर में मौजूद बाकी कंटेस्टेंट के मुकाबले असीम रियाज (Asim Riaz) काफी अच्छे दिखते थे। लेकिन कोई भी लड़की उनके पिछले लटू नहीं हुई। हिमांशी खुराना ने भले ही उनसे अपने प्यार का इजहार किया हो लेकिन इसको लेकर वो खुद भी काफी Confused नजर आई। इस मुकाबले सिद्धार्थ शुक्ला का नाम शहनाज गिल (Shehnaaz Kaur Gill) के अलावा आरती सिंह, शेफाली जरीवाला, और रश्मी देसाई के साथ भी जोड़ा गया।
7. असीम रियाज का ज्यादातर समय जिम में ही बितता था, इस वजह के चलते भी वह घर के असली मुद्दों पर सही से खड़े होते हुए नजर नहीं आए।
बॉलीवुड लाइफ का ये वीडियो भी देखें-
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...