Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Top 5 TV News: अभिषेक कुमार के खिलाफ एक्शन लेंगी ईशा मालवीय की मां, अस्पताल में भर्ती हुईं उर्फी जावेद

Top 5 TV News 4 January: टीवी की दुनिया में आज यानी 4 जनवरी को दिन क्या क्या हुआ? फैंस ये चीज जानना चाहते हैं। ईशा मालवीय (Isha Malviya) की मां ने अभिषेक कुमार के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है। आइए आपको आज की टॉप 5 न्यूज बताते हैं।

By: Kavita  |  Published: January 4, 2024 4:32 PM IST

Top 5 TV News: अभिषेक कुमार के खिलाफ एक्शन लेंगी ईशा मालवीय की मां, अस्पताल में भर्ती हुईं उर्फी जावेद

Top 5 TV News 4 January: टीवी इंडस्ट्री में रोजाना कुछ न कुछ जरूर होता है। 4 जनवरी यानी गुरुवार को टीवी जगत के कई अच्छी और बुरी खबरें सामने आई हैं। प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। वह एकता कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा, ईशा मालवीय की मां ने अभिषेक कुमार के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है। इसके अलावा भी टीवी इंडस्ट्री में काफी कुछ हुआ है, जिस पर फैंस की निगाहें बनी रहीं। आइए आपको बिना देर किए 4 जनवरी के टॉप 5 खबरें बताते हैं।

प्रियंका चाहर ने बताया नया प्रोजेक्ट

उडारियां फेम एक्ट्रेस अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) को एकता कपूर का मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट मिला है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर सेट की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें क्लैप बोर्ड नजर आ रही है। इस क्लैप 'दस जून की रात' की रात लिखा है। ये प्रियंका के अगले प्रोजेक्ट का नाम है।

अभिषेक कुमार पर लीगल एक्शन लेंगी ईशा मालवीय की मां

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) की कंटेस्टेंट ईशा मालवीय की मां का गुस्सा अभिषेक मालवीय पर फूटा है। ईशा मालवीय की मां ममता मालवीय ने इंस्टा स्टोरी पर अभिषेक कुमार पर निशाना साधते हुए सीधा-सीधा उनके खिलाफ लीगल एक्शन की धमकी दे दी है। अदाकारा ईशा मालवीय की मां ममता मालवीय ने कमेंट कर पूछा कि आखिर वो शो में आया ही क्यों।

प्रणाली राठौड़ ने दोस्त की शादी में मचाया धमाल

टीवी एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) ने दोस्त की हल्दी सेरेमनी से कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस अपने दोस्त को हल्दी लगाती हुई दिख रही हैं। प्रणाली पीले रंग की प्लेन साड़ी में काफी सुंदर लग रही हैं। एक्ट्रेस कुछ फोटोज में दोस्तों संग मस्ती करती हुई भी दिखीं।

अस्पताल में भर्ती हुईं उर्फी जावेद

उर्फी जावेद (Urfi Javed) की एक तस्वीर सामने आई हैं, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं और एक्ट्रेस के चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क लगा है। उर्फी जावेद ने ही अपनी तस्वीर शेयर करके डिलीट कर दी। एक्ट्रेस ने अपनी परेशानी की वजह का खुलासा नहीं किया है।

प्रचंड अशोक की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

एकता कपूर के नए टीवी सीरियल प्रचंड अशोक की टेलीकास्ट की डेट सामने आ गई है। अदनान खान और मल्लिका सिंह स्टारर इस सीरियल में सम्राट अशोक की लव लाइफ को दिखाया जाएगा। ये शो 22 जनवरी से टीवी पर ऑन एयर होने वाला है।