रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और फिनाले की तारीख करीब आ रही है. फिनाले वीक में घरवालों का बेहद खुश हैं. इसी बीच मालती चाहर के एविक्शन के बाद अब शो को अपने टॉप-5 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं, जिनमें तान्या मित्तल, अमल मलिक, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे और गौरव खन्ना शामिल हैं. इन टॉप-5 कंटेस्टेंट्स को रोस्ट करने और उनकी असलियत दिखाने के लिए घर में कुछ मेहमान आए, और इसके अलावा, कंटेस्टेंट्स ने खुद भी एक टास्क के जरिए बताया कि उनके हिसाब से शो का विनर कौन हो सकता है.
कंटेस्टेंट्स ने चुना विनर
टॉप-5 फाइनलिस्ट के बीच एक दिलचस्प टास्क हुआ, जहां उन्हें खुद का नहीं, बल्कि दूसरे कंटेस्टेंट का नाम लेना था जो उनके हिसाब से शो का विनर बन सकता है. फरहाना भट्ट ने तान्या मित्तल को वोट दिया, और तान्या मित्तल ने फरहाना भट्ट को वोट दिया. इस तरह से दोनों को 1-1 वोट मिले हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, गौरव खन्ना ने स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे का नाम लिया और प्रणित ने गौरव खन्ना का नाम लिया. वहीं अमाल मलिक ने भी प्रणित मोरे को ही विनर बताया. इस वोटिंग के बाद, प्रणित मोरे को 2 वोट मिले जबकि तान्या, फरहाना और गौरव को 1 वोट मिले.
किसे एक भी वोट नहीं मिले
जहां गौरव, फरहाना और तान्या को 1 वोट मिले वहीं चौंकाने वाली बात यह रही कि किसी भी कंटेस्टेंट ने अमल मलिक को विनर के रूप में नहीं देखा, जो उनके लिए भी हैरान करने वाला था. फिलहाल, रैंकिंग में फरहाना, गौरव और प्रणित लीड कर रहे हैं, जबकि अमल और तान्या बॉटम में हैं. फिनाले वीक की शुरुआत में, घर के अंदर स्टैंड-अप कॉमेडियन्स कुल्लू, सुमेरा और गुरलीन आए हैं, जिन्होंने अपने मजेदार अंदाज में टॉप-5 कंटेस्टेंट को रोस्ट किया. जिसका प्रोमो भी बिग बॉस ने शेयर किया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates